यमुना के डूब क्षेत्र में चलेंगे बुलडोज़र..हजारों लोग होंगे बेघर

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Delhi NCR News: दिल्ली से सटे NCR की अवैध कॉलनियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन अवैध कॉलोनियों को लेकर फरीदाबाद नगर निगम (Faridabad Municipal Corporation) ने बड़ी तैयारी कर ली है। फरीदाबाद नगर निगम ने दिल्ली फरीदाबाद (Faridabad) बॉर्डर के पास यमुना की तलहटी में बसे 5000 मकानों को नोटिस दिया है। नगर निगम ने लोगों को रिहायशी इलाके को खाली करने को कहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम की ओर से यमुना डूब क्षेत्र के शिव इन्क्लेव और अजय नगर में नोटिस चिपकाए गए हैं। नगर निगम के नोटिस से लोगों में आक्रोश है। बसंतपुर क्षेत्र के लोगों ने निगम के नोटिस के खिलाफ रविवार को सुबह महापंचायत बुलाई।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वाले धरे गए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: रेरा का उल्लंघन..4 बिल्डरों की शुरू हुई टेंशन!

इस महापंचायत में बसंतपुर पार्ट-दो, शिव इंक्लेव पार्ट-दो, तीन, अजय नगर-पार्ट-दो, तीन, नूर नगर, नूर चौक, खड्डा कॉलोनी, अटल चौक आदि क्षेत्र में रह रहे पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने प्रापर्टी डीलरों के प्लॉट की बकाया राशि को भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। महापंचायत में पहुंचे लोगों ने बताया कि कॉलोनी वासियों के पास मकान के पूरे कागजात हैं। कई नागरिक तो नगर निगम को हाउस टैक्स भी दे रहे हैं।

कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके नाम पर बिजली कनेक्शन के साथ रसोई गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि हैं। वह हर चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करते हैं। ऐसे में नगर निगम उनके घरों को कैसे तोड़ सकती है। लोगों ने महापंचायत में निगम के खिलाफ आंदोलन करने के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि महापंचायत के दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के पास बस इन अवैध कॉलोनियों में करीब 5 हजार मकान हैं। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से इन लोगों को नोटिस के जरिए मकान खाली करने को कहा है। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से इन लोगों को केवल पांच दिन की मोहलत दी है। इससे इलाके के 20 हजार से अधिक लोगों नींद उड़ गई है।

सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद नगर निगम ने यमुना के डूब इलाके में बस बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट-दो, तीन, अजय नगर आदि कॉलोनियों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर रहा है। लोगों का कहना है कि उनके साथ छल हुआ है। भू-माफिया की ओर से एक दशक से अधिक समय से सरकारी जमीनों को बेचने का खेल खेला जा रहा है। भूमाफिया ने लोगों को अपनी जमीन बताकर पांच अवैध कॉलोनियां बसा दीं। अब निगम इन कालोनियों को अवैध बता रहा है।
कैसे बनी कॉलोनियां
यमुना की तलहटी वाले इस इलाके में पांच हजार से अधिक मकान बने हैं। यहां कई मकान दो से तीन मंजिला हैं। मकान तोड़ने के आदेश के बाद स्थानिय लोगों में काफी भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने मकान बनाने के लिए पूरी जिंदगी की जमा पूंजी लगा दी। अब नगर निगम ने उसे तोड़ने का आदेश दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने डूब क्षेत्र में मकान बनाए हैं। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई।
बाढ़ ने बढ़ाई थी मुश्किल
आपको बता दें कि दिल्ली के जैतपुर से सटे फरीदाबाद के बसंतपुर से यमुना गुजरी है। यमुना किनारे के दो किलोमीटर के अंदर पांच से अधिक कॉलनियां बस गई हैं। जुलाई में जब यमुना में बाढ़ आई थी तो यह इलाका खासा सुर्खियों में था। बाढ़ के कराण यहां एक शख्स की मौत हो गई थी। यहां से हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर होना पड़ा था। अब बाढ़ के करीब दो महीने बाद नगर निगम ने क्षेत्र में रह रहे लोगों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर मकान खाली करने का आदेश दिया है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi