Bihar: Nitish Kumar sent 225 crores for flood victims, farmers will get compensation before Diwali.

Bihar: बाढ़ पीड़ितों के लिए नीतीश कुमार ने भेजा 225 करोड़, दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा मुआवजा

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने गुरुवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के तीन लाख 21,792 परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए उनके खातों में सीधे 7-7 हजार रुपए की राशि डीबीटी (Direct Benefit Plant) के माध्यम से भेजी। इस राहत पैकेज के तहत कुल 225.25 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे पहले, पहले चरण में चार लाख 38 हजार 529 परिवारों को 306.97 करोड़ रुपए की मदद दी गई थी। अब तक कुल 7 लाख 60 हजार 321 परिवारों के खातों में 532.22 करोड़ रुपए की राहत राशि भेजी जा चुकी है।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का मुआवजा दीपावली से पहले सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसान त्योहार से पहले राहत पा सकें। यह समीक्षा बैठक पटना स्थित ‘संकल्प’ भवन में आयोजित की गई।

कृषि विभाग को तेजी से कार्य करने का निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की फसल क्षति के मुआवजे में कोई भी किसान छूटे नहीं और सभी पात्र किसानों को समय पर सहायता मिले। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को तेजी से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक सहायता जारी

आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने बताया कि दूसरे चरण की बाढ़ से बिहार के 18 जिलों में गंभीर रूप से नुकसान हुआ है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पहले और दूसरे चरण की बाढ़ से 16-16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहले चरण की फसल क्षति के लिए 229 करोड़ रुपये और दूसरे चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar के मुख्य सचिव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव के साथ दिल्ली में की बैठक

सरकार के निर्देशानुसार, किसानों को दीपावली से पहले मुआवजा वितरित किया जाएगा, जिससे वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और त्योहार को बेहतर ढंग से मना सकें।