Nitish

Bihar: पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान..बोले Nitish जब तक जिंदा रहेंगे, CM रहेंगे

बिहार राजनीति
Spread the love

Nitish जब तक जिंदा रहेंगे, मुख्यमंत्री रहेंगे, पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान

Bihar News: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आपको बता दें कि पटना (Patna) में पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा है कि जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं वो तब तक सीएम (CM) बने रहेंगे। इसी के साथ अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर भी जुबानी हमला बोला है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि 2025 में लालू-तेजस्वी को 7-8 सीट ही मिलेगा। बता दें कि बिहार के बाहुबली नेता कहे जाने वाले अनंत सिंह की एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी।

ये भी पढे़ंः 2025 में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे Nitish Kumar..JDU नेता कर दी भविष्यवाणी

Pic Social Media

इस पेशी के बाद अनंत सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए ये बातें कहीं। अपने चिर-परिचित अंदाज में अनंत सिंह ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। अनंत सिंह ने कहा कि लालू यादव घोटाले में जेल गए थे। जनता सब जान चुकी है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद 7-8 सीट ही पाएगी। अनंत सिंह ने आगे कहा कि वो मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

अनंत सिंह ने इस दौरान कहा कि रामजन्म यादव नाम के एक शख्स की हुई हत्या के मामले में उनकी पेशी थी। इस मामले में हत्या का आरोप उनपर लगाया गया था। लेकिन ये सब झूठ था अब दूसरी पक्ष आपसी सहमति के लिए तैयार हो गया है। इसलिए केस भी खत्म हो गया है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और दूसरों को भी कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए।

ये भी पढे़ंः नीतीश कुमार के साथ अनंत सिंह..2025 में Bihar में क्या नया होने वाला है?

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह को कुछ दिनों पहले पटना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी। पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को आर्म्स ऐक्ट से जुड़े केस में रिहा कर दिया था। कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने कहा था किजनता के कहने पर वो एक काम करवाने के लिए सीएम के पास आए थे और सीएम ने कहा है कि काम हो जाएगा।