Eastern Peripheral Highway

Greater Noida West के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बहुत ही जल्द ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे (Eastern Peripheral Highway) जुड़ेगा। इसको लेकर जन आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य (Omveer Singh Arya) एडवोकेट ने 130 मीटर नोएडा वेस्ट से 60 मीटर संपर्क मार्ग निर्माण वाया बादलपुर से कल्दा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे तक की मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ.महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को धन्यवाद दिया है। ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का यह लेटर दादरी क्षेत्र में विकास का आगाज करेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बुजुर्ग-बच्चे 20 मिनट तक फँसे

Pic Social Media

यातायात होगा सुगम

उन्होंने आगे कहा कि 60 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण दादरी क्षेत्र के विकास के लिए बहुत मायने रखता है। यह मार्ग न केवल यातायात को बेहतर बनाएगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मार्ग के निर्माण से बादलपुर से कल्दा तक की यात्रा आरामदायाक और कम समय में होगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले सकेगा।

गडकरी और सांसद महेश शर्मा का आभार

आपको बता दें कि ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि हम नितिन गडकरी और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं। उनके समर्थन और सहयोग से ही यह संभवतः दादरी क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सड़क मार्ग मिल रहा है। यह परियोजना दादरी क्षेत्र के समग्र विकास का अग्रदूत बनेगी। गडकरी जी द्वारा दिए गए लेटर से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार दादरी क्षेत्र के विकास के पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस मार्ग के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि यह क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाएगा।

ये भी पढे़ंः Noida प्राधिकरण ने 2 बिल्डरों पर लगाया 5-5 लाख का जुर्माना

ये है परियोजना के लाभ

ट्रैफिक होगा सुगमता
इस मार्ग के निर्माण से ट्रैफिक की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी और यात्रा सुगम होगी।
आर्थिक विकास
इस मार्ग के निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
समय को होगी बचत
नए मार्ग से यात्रा का समय कम होगा, जिससे लोगों को समय की बचत होगी।
सामाजिक विकास
इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार से की यह अपील

जन आंदोलन संगठन ने इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से सहयोग की अपील की है। ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई उम्मीद और संभावनाओं का द्वार खोलने वाली साबित होगी।

क्षेत्र में होगा विकास

130 मीटर से 60 मीटर संपर्क मार्ग निर्माण परियोजना दादरी क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जन आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य द्वारा गडकरी और महेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परियोजना दादरी क्षेत्र के निवासियों के जीवन को बेहतर बनाने वाली होगी। इसके सफल निर्माण से क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी और दादरी एक प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आएगा।