Bhajanlal Sharma: '90 thousand jobs approved together', said after returning from foreign trip - CM Bhajanlal

Bhajanlal Sharma: ‘90 हजार नौकरियों को एक साथ मंजूरी’, विदेश यात्रा से लौटने के बाद बोले- सीएम भजनलाल

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) विदेश यात्रा स्वदेश लौट आए हैं। राजधान की राजधानी जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल (Chief Minister Bhajanlal) ने कहा कि 90 हजार नौकरियों को एक साथ मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब 90 नौकरियों को एक साथ कैबिनेट में मंजूरी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमने जो कहा है उसे अक्षरशः पूरा किया जाएगा। राज्य में भाषाई स्कूल भी खुलेंगी। भाषाई महाविद्यालय में जापान (Japan), जर्मन (German), फ्रेंच (French) से लेकर अन्य भाषाएं सिखाई जाएगी। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान में सर्वाधिक संभावना है। किले, हवेली, झील, जंगल, रेगिस्तान सब कुछ तो है।

उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ (Madan Rathod) में कुछ करने की तड़पन हैं। कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी जाती है वो पूरी करते हैं। बजट में हमने एक भी विधानसभा का अछूता नहीं छोड़ा है। ERCP का MoU हुआ DPR बन गई और उद्घाटन भी होगा। शेखावाटी यमुना के पानी की मांग कर रहा था। 

ये भी पढ़ेंः Bhajanlal Sharma: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 5 दिन तक फ्री में सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स, जानिए पूरी जानकारी

अब वहां के लिए भी यमुना जल (Yamuna Jal) की महत्वपूर्ण परियोजना को सामने लाया गया। कांग्रेस ने हरियाणा के घोषणा पत्र में लिखा था कि राजस्थान हरियाणा का यमुना समझौता हुआ है। यदि हरियाणा में कांग्रेस आएगी तो समझौता रद्द किया जाएगा. मैंने उस वक्त ही कहा था कि सरकार में ही नहीं आओगे तो यमुना का जल कैसे पिलाओगे। 

ये भी पढ़ेंः Bhajanlal Sharma: विदेश दौरे पर गए भजनलाल का जयपुर में होगा भव्य स्वागत, BJP नेताओं को दिए गए ‘Target’

मेरी सबसे पहले ही बात यमुना समझौते की हुई हैं मुख्यमंत्री से। सिंचाई के लिए भी पानी मिल पाएगा। बिजली के क्षेत्र में भी लगातार MoU किए। किसान को 2027 तक पूरी बिजली मिलेगी, दिन में बिजली मिलेगी। भाजपा (BJP) का कोई भी जनप्रतिनिधि जो भी वादा कर रहा उसे निश्चित रूप से पूरा करेगा। 90 हजार नौकरियों को एक साथ कैबिनेट में मंजूरी दिया जाना पहली बार हुआ।