Shani Sade Sati

सावधान! इन राशि वालों की शुरू होने वाली है साढ़े साती..शनि की होगी टेढ़ी नज़र

Vastu-homes भक्ति
Spread the love

Shani Sade Sati : शनि को न्याय का देवता माना जाता है। कर्मों के फलदाता शनि (Shani) सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से राशि में परिवर्तन करते हैं। 12 राशियों का चक्कर लगाने में यानि एक साइकिल कंप्लीट (Cycle Complete) करने में शनि को तीस साल का समय लग जाता है। शनि की साढ़े साती जब चलती है तों जीवन में कई न जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव (Shani Dev) 2023 से कुंभ राशि में विराजमान हैं, जो अगले साल गोचर करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि आने वाले 10 महीने शनि रखेंगे किन राशियों पर टेढ़ी नजर, किन राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और किस राशि के लोगों को मिलेगी मुक्ति…

ये भी पढ़ेंः शनि अब चलेंगे उल्टी चाल, ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल!

Pic Social Media

2025 में शनि साढ़ेसाती इन राशियों पर

आपको बता दें कि 2025 में शनि देव (Shani Dev) मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के गोचर करते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा, मीन राशि वालों पर दूसरा और कुंभ राशि वालों पर आखिरी चरण रहेगा।

2038 तक शनि की साढ़ेसाती इस राशि पर

शनि 2025 में मीन राशि में गोचर करेंगे, जो इस समय कुंभ राशि (Aquarius) में हैं। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 3 जून, 2027 तक रहेगा। शनि के मीन राशि में गोचर करते ही मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी, जो 2032 तक जारी रहेगी। वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण 2027 में शुरू होगा। मिथुन राशि वालों पर 8 अगस्त, 2029 से शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी जो साल 2036 के अगस्त तक रहने वाली है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कर्क राशि वालों पर मई 2032 से शुरू होगा, जो 22 अक्टूबर 2038 तक जारी रहेगा। ऐसे में 2025 से 2038 के दौरान शनि की नजर कुंभ, मीन, मेष, वृषभ ,मिथुन और कर्क राशि वालों पर रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

किस राशि की खत्म होगी साढ़ेसाती

2025 में मीन राशि में शनि के प्रवेश करते ही मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि पर चल रही शनि की ढैय्या भी खत्म हो जाएगी।