Noida में सिर्फ 7.5 लाख में अथॉरिटी के प्लॉट..यकीन ना हो तो ख़बर पढ़िए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: अगर आप भी नोएडा में प्लॉट लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी (Yamuna City) में 4 नई टाउनशिप बनाई जाएगी। जिसमें 30 हजार नए घर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) जून में यमुना सिटी में एक बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट (Residential Project) लाने जा रही है। इस घोषणा के बाद बड़े प्लॉटों का आवंटन बिल्डरों को किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida में प्लॉट ख़रीदकर घर बनाने का मौक़ा..स्कीम भी पढ़ लीजिए

Pic Social media

आपको बता दें यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 22 डी में चार टाउनशिप बसाने के लिए बिल्डरों को प्लॉटों के आवंटन किए जाएंगे। ये आवंटन ग्रुप हाउसिंग स्कीम के नियमों के तहत होंगे।

अलग-अलग साइज के होंगे प्लॉट

उन्होंने आगे बताया कि चार प्लॉटों में पहला प्लॉट 25 एकड़ का तय किया गया है। वहीं दूसरा प्लॉट 48 एकड़ का होगा। तीसरा प्लॉट 33.6 एकड़ का है। वही चौथा और आखिरी प्लॉट 55.5 एकड़ का होगा। इस तरह इस स्कीम के तहत 172 एकड़ जमीन का आवंटन होगा। इस आवंटन में नई नीति का प्रयोग भी किया जाएगा। इसमें बिल्डरों को अधिकतम बोली के आधार पर जमीन दी जाएगी।

जानिए कितनी होगी कीमत?

कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने जानकारी दी कि जून महीने में इस योजना को प्राधिकरण घोषित करेगा। जिसमें सभी वर्गों का आवंटन किया जाएगा। निम्न आय वर्ग के लिए 30 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे। जिसकी कीमत सिर्फ 7.5 लख रुपये होगी। वहीं मध्य और उच्च ए वर्ग के लिए 300 से 4000 वर्ग मीटर के प्लॉट मिल सकेंग। आपको बता दें इस योजना से करीब 40 हजार परिवारों को घर की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें निवेश और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ेंः Supertech इकोविलेज-1 में कभी खुशी..कभी गम..रेजिडेंट्स बेदम

लोगों के मिलेंगे रोजगार के अवसर

बताया जा रहा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में गतिविधियां भी बढ़ेगी और लोगों को नौकरी के क्षेत्र में नए-नए अवसर मिलेंगे। इससे इलाके में व्यापार भी बढ़ेगा और बुनियादी ढांचा भी आवश्यकता अनुसार मजबूत होगा। इसे लेकर प्राधिकरण (Authority) तेजी से कम कर रहा है।