Noida

Noida से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें..2 दिनों के लिए बंद रहेगा ये ब्रिज

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida से दिल्ली जानें यह खबर जरूर पढ़ लें

Delhi News: नोएडा (Noida) से राजधानी दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) में मिंटो ब्रिज (Minto Bridge) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जारी की गई एक एडवाइजरी में बताया गया है कि मरम्मत के काम के लिए मिंटो ब्रिज (Minto Bridge) को सोमवार को सुबह तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे रास्तों का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि मिंटो ब्रिज दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) को कनॉट प्लेस (Connaught Place) से जोड़ता है। आइए जानते हैं एडवाइजरी में क्या कुछ कहा गया है।

ये भी पढे़ंः Delhi Metro के पुरुष यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर

Pic Social Media

जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, मिंटो ब्रिज (Minto Bridge) के दोनों कैरिजवे रात 10 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान यहां से यात्रियों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए रणजीत सिंह फ्लाईओवर से होते हुए बाराखंभा रोड की ओर से जा सकते हैं। फिलहाल के दो दिनों के लिए मिंटो ब्रिज को बंद किया गया है, सोमवार को सुबह 7 बजे इसे खोला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा से Ghaziabad के ईस्टर्न पेरीफ़ेरल का इस्तेमाल करने वाले..ज़रूरी खबर पढ़ लें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए क्या है कारण

आपको बता दें कि मिंटो ब्रिज को दो दिनों के लिए बंद किया गया है, इसका कारण है कि वहां चल रहा मरम्मत का काम। मिंटो ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की मरम्मत के लिए दिल्ली मिंटो ब्रिज को बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब मिंटो ब्रिज दो दिनों तक के लिए बंद रहेगा। 30 अगस्त को रात 10 बजे बंद होने के बाद सोमवार को सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली में भारी बारिश की वजह से भी मिंटो ब्रिज बंद किया गया है। इससे पहले हुई भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया था। पानी भर जाने के कारण से वहां से गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। अब इसे मरम्मत करने के लिए बंद किया गया है। इसे दोबारा सोमवार को 7 बजे खोला जाएगा।