Apple

Apple: ख़ाली पेट सेब खाने के फ़ायदे पढ़ लीजिए

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Apple: खाली पेट 1 सेब खाने के हैं बहुत फायदे….इन बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

Apple Benefits: हर दिन सेब खाना शरीर लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब (Apple) में कई पोषक तत्वों होते हैं इसलिए डॉक्टर रोज 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। नियमित खाली पेट 1 सेब खाने से बहुत सारी बीमारियां खत्म हो जाती है। आपको बता दें कि सेब प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) का अच्छा स्रोत है। रोजाना सुबह 1 सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ने लगती है, पाचन तंत्र (Digestive System) ठीक रहता है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं खाली पेट सेब खाने के फायदे…

ये भी पढे़ंः Health Tips: मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान

Pic Social media

कब्ज से छुटकारा

कई पोषक तत्वों से भरपूर सेब को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी परेशानी नहीं होती है। सेब में मौजूद फाइबर (Fiber) पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायता करता है। ऐसे में अगर हर दिन खाली पेट 1 सेब खाया जाए तो कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Health: इस बीमारी का मिल गया रामबाण, बस इन 3 चीजों का करें सेवन

हार्ट भी रहेगा हेल्दी

हार्ट को स्वास्थ्य रखने के लिए भी सेब का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सेब में पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं। सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

खून की कमी को भी करता है पूरा

हरदिन सुबह-सुबह खाली पेट सब खाने से शरीर में खून की कमी भी दूर हो जाती है। सेब आयरन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा करने से कमजोरी और थकान जैसे एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियां स्ट्रॉन्ग होंगी

सेब में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। डेली सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति होगी, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। इसके, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर हो सकती है।

स्किन और बाल के लिए अच्छा होता है सेब

सेब में पाए जाने वाले विटामिन सी हेल्दी कोलेजन को शरीर में बढ़ावा देता है। इससे स्किन की इलास्टिसिटी और ऑलओवर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है।

मोटापा भी होगा कम

डेली सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से शरीर के बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। आपको बता दें कि सेब फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस कराता है। इसके चलते आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। यही कारण है कि वजन घटाने में मदद मिल सकती है।