Sawan 2024

सावन में 4 साल बाद अद्भुत संयोग..ये 4 राशि वालों की चमकेगी क़िस्मत!

Trending भक्ति
Spread the love

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीने में सवान (Sawan) का महीना माना जाता है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार (Sawan Monday) का व्रत और भोले बाब की पूजा-आराधना से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आपको बता दें कि इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन (Sawan) माह की शुरुआत हो रही है और 19 अगस्त 2024 को सावन की समाप्ति होगी। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, इस साल प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग समेत 3 दुर्लभ संयोग में सावन के महीने की शुरुआत होगी। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर महीने भर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। इन राशि के जातकों को काफी समय से चली आ रही परेशानियां से छुटकारा मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आइए जानते हैं सावन माह की कौन सी लकी राशि हैं….

ये भी पढे़ंः 16 जुलाई से सूर्य की बदलेगी चाल..5 राशियों की क़िस्मत में राजयोग!

Pic Social media

सिंह राशि

सावन का महीना सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास है। इस राशि के लोगों के जीवम में चमत्कारिक बदलाव आएगा। बिजनेस में लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे।

मेष राशि

सावन महीना मेष राशि (Aries) के जातकों के लिए काफी लकी साबित होगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। सबी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि

भगवान भोले के प्रिय माह में धनु राशि (Sagittarius) वालों को जबरदस्त लाभ होगा। अविवाहितों का शादी-विवाह की बात बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन हो सकते हैं।

मकर राशि

पवित्र सावन महीने में मकर राशि के जातकों के लिए खुशिया ही खुशिया आएंगी। आय में वृद्धि के योग बनेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद हल होंगे। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। इस साथ ही कुछ जातक नए घर में गृह-प्रवेश का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को सावन माह में भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों से हर काम में सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आपको सावन के सोमवार को शिवलिंग के अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से आपके सभी रुके हुए काम भी पूरे होंगे।