Akhilesh Yadav Birthday

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को ख़ास अंदाज़ में दी बधाई

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

Akhilesh Yadav Birthday: आज देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने खास अंदाज में पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अखिलेश यादव को बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ये भी पढ़ेंः CM योगी की बड़ी पहल..बेटा-बेटी के साथ मृतक आश्रितों में जुड़ा इनका भी नाम

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

कन्नौज से चुने गए हैं लोकसभा सदस्य

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में कुल 37 सीट जबकि भाजपा को 33 सीट मिली है। इस चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा थी।
बता दें कि जन्मदिन से दो दिन पहले लखनऊ के पार्टी ऑफिस के बाहर लगी एक होर्डिंग भी खूब वायरल हुई थी। इस होर्डिंग में अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही, होर्डिंग में उन्हें भावी प्रधानमंत्री लिखकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। होर्डिंग में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव की तस्वीर भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा को मिलेंगे वेस्ट-टू-चारकोल प्लांट

Pic Social Media

प्रयागराज में 5100 झंडे लगाए गए

सपा प्रमुख के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में परेड मैदान में समाजवादी पार्टी के 5100 झंडे लगाए गए। उधर, जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।