padmaja joshi resigns from times now

Times Now Network से बड़ा विकेट गिरा..जानिए किसने दिया इस्तीफा?

TV
Spread the love

बड़ी ख़बर टाइम्स नाउ नेटवर्क(Times Now Network) से सामने आ रही है। सीनियर जर्नलिस्ट और अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी ने चैनल को अलविदा कह दिया है। बता दें कि इस चैनल के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। मिली जानकारी के मुताबिक पद्मजा जोशी फिलहाल यहां नोटिस पीरियड पर हैं। सूत्रों की मानें तो पद्मजा जल्द ही वह अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं।

पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रोड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पद्मजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी और डेढ़ साल तक रिपोर्टर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें ‘स्टार न्यूज़’ (अब एबीपी न्यूज) में बतौर एंकर काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने खुद को टीवी पत्रकारिता का हिस्सा बना लिया। 2007 में उन्होंने अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘एक्स न्यूज़’ के साथ नई पारी की शुरुआत की, यहां उन्हें प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।

हालांकि, पद्मजा का ये सफ़र ज्यादा लंबा नहीं रहा। केवल 8 महीने में ही उन्होंने ‘एक्स न्यूज़’ का साथ छोड़कर ‘हेडलाइंस टुडे’ ( अब इंडिया टुडे टीवी) जॉइन कर लिया। ‘हेडलाइन टुडे’ में पद्मजा ने एंकर और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की भूमिका निभाई। करीब 6 साल यहां बिताने के बाद वह 2014 में ‘टाइम्स नाउ’ से बतौर न्यूज़ एडिटर जुड़ीं और फिर वापस ‘इंडिया टुडे’ समूह का हिस्सा बन गईं। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने एक बार फिर ‘टाइम्स नाउ’ जॉइन किया था, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से पद्मजा जोशी को नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।