journalist vishaL PANDEY LEFT ABP News Network

ABP News से बड़ा विकेट गिरा, जानिए किसने दिया इस्तीफा?

TV
Spread the love

ABP News: बड़ी ख़बर एबीपी न्यूज़ नेटवर्क(ABP News Network) से आ रही है। जहां तेज–तर्रार पत्रकार और एंकर ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल पाण्डेय ने ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क को अलविदा कह दिया है। विशाल पांडेय देश की बड़ी बहुभाषी न्यूज एजेंसियों में शामिल ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) से मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एडिटर जॉइन किया है और वह हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में इसकी टेक्स्ट सर्विस की कमान संभालेंगे।

विशाल पांडेय ने पिछले साल सितंबर में इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में एसोसिएट एडिटर कम एंकर के पद पर जॉइन किया था। आपको बता दें कि देश के प्रमुख समाचार पत्र समूह ‘द स्टेट्समैन’ ने कुछ समय पहले ही ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है। इस अधिग्रहण के साथ अखबार के प्रमोटर आरपी गुप्ता UNI को व्यापक रूप से पुनर्गठित करने की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे उसकी समाचार संचालन प्रणाली, संचार नेटवर्क और सॉफ्टवेयर तकनीक को और अधिक उन्नत बनाया जा सके।

गौरतलब है कि ‘एबीपी’ से पहले विशाल पाण्डेय ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में न्यूज एडिटर कम एंकर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम देकर ‘एनडीटीवी’ जॉइन किया था।

विशाल पाण्डेय ‘जी न्यूज’ के साथ करीब 11 साल से जुड़े हुए थे। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस संस्थान में रहते हुए कई बड़े असाइनमेंट कवर कर चुके विशाल ने कुछ समय पहले इजरायल युद्ध कवर किया था। ‘जी न्यूज’ में विशाल एंकर के तौर पर भी कार्यरत थे और वीकेंड पर ‘ताल ठोक के’ शो होस्ट करते थे। इसके अलावा वह श्रीलंका इकॉनॉमी संकट, टर्की का भूकंप, नेपाल भूकंप ग्राउंड जीरो से कवर कर चुके हैं।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि वह ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक्सपर्ट हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत अच्छे से कवर करते हैं। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव कवर किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फ्रांस दौरे को भी कवर किया है।

ख़बरी मीडिया की ओर से विशाल पांडेय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।