MP News

MP News: नक्सलवाद को लेकर MP सरकार अलर्ट मोड़ पर, CM मोहन यादव बोले-हर 15 दिन में होगी समीक्षा

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव की सख्त चेतावनी, बोले किसी भी कीमत पर नक्सलवाद नहीं पनपने देंगे

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नक्सलवाद को लेकर अलर्ट हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ में तेजी से नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। बीते एक साल के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कई बड़े नक्सलियों का मार गिराया गया है। ऐसे में जब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सुरक्षाबलों का एक्शन बढ़ता है तो अक्सर नक्सली मध्य प्रदेश से सटे जिलों की ओर रुख करते हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट, डिंडौरी और मंडला नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल हैं। बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में एमपी पुलिस (MP Police) ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद से ही यहां फोर्स अलर्ट मोड़ पर रहती है।

ये भी पढे़ंः MP News: जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में आई कमीः CM मोहन यादव

Pic Social Media

इसी को लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ नक्सलवाद को लेकर बैठक की है, उन्होंने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश में हर 15 दिन में नक्सलवाद की समीक्षा बैठक होगी और किसी भी कीमत पर एमपी में नक्सलवाद के पैर नहीं जमने दिए जाएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

2026 तक नक्सलवाद के खात्में का प्लान

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की लगातार समीक्षाकी जाए और नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाया जाए। क्योंकि पूरे देश में नक्सलवाद के उन्मूलन का अभियान केंद्र सरकारी की ओर से चलाया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है, ऐसे में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार पुलिस कठोरतम कार्रवाई करे और किसी भी कीमत पर आगे न बढ़ने दिया जाए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने साल 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा करने का प्लान बनाया है, जिसमें मध्य प्रदेश की भूमिका भी सक्रिए रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस और सुरक्षाबलों ने शानदार काम किया है और यह हमें जारी रखना है।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में अब किसानों को मात्र 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

बालाघाट में मारे गए थे चार नक्सली

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही नक्सल प्रभावित बालाघाट (Balaghat) जिले में चार नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली थी, जिस पर सीएम ने बालाघाट के पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस ने जब्त किया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे वन क्षेत्र में पुलिस की नक्सल विरोधी हॉक फोर्स की यह कार्रवाई बहुत अच्छी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हर 15 दिन में नक्सलवाद की समीक्षा करने की बात कही है।

नक्सलियों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन में

दरअसल, मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है, जहां अब सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खात्में में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार एक्शन हो रहा है, ऐसे में नक्सली सुरक्षित रहने के लिए महाराष्ट्र और एमपी की सीमा की ओर से आते हैं, लेकिन यहां भी सुरक्षाबलों के अलर्ट होने से नक्सलियों को भागने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में पुलिस तेजी से एक्शन में जुटी है।