MP News: उज्जैनवासियों को मिली सौगात, 2272 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर जाने के लिए एक और नया प्रवेश द्वार खुल गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण कर दिया है। इसे सम्राट अशोक ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। अब श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर (Mahaakaal Mandir) जा सकेंगे। इससे चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मानसरोवर के सामने जैसे ही नए ब्रिज का लोकार्पण किया। यहां खूब आतिशबाजी हुई। शंख और डमरू बजाकर सीएम का स्वागत भी किया गया। जिसके बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन राजेश पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
ये भी पढ़ेंः MP बनेगा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मोहन यादव सरकार ने बनाया प्लान
उज्जैन को मिली ढ़ेरों सौगात
उज्जैन के लोगों के लिए 15 फरवरी का दिन कई मायने में बहुत खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उन्हें बड़ी सौगातें दीं। सीएम ने उज्जैन में 2272 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन-लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी पर बाबा महाकाल की कृपा है। हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में और आगे बढ़ने वाले हैं। गरीब जनता को भी आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकार लगातार विकास के काम कर रही है।
सरकार गाय-बकरी का दूध भी खरीदेगी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार मिशन ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) के विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। उन्होंने जनता को बताया कि पेप्सिको कंपनी आलू उत्पादकों के लिए बड़ी कंपनी स्थापित करने जा रही है। अब उनकी सरकार गाय-बकरी का दूध भी खरीदेगी। इसके साथ ही, दूध उत्पादन पर फसल की तरह बोनस भी दिया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि पेप्सिको उज्जैन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी स्थापित कर रही है। वह किसानों से आलू सीधे खरीदेगी। हमारी सरकार गाय पालनों को 25 फीसदी अनुदान प्रदान करेगी। इससे गाय पालने वालों की आय बढ़ेगी। प्रदेश का दुग्ध संघ गाय और बकरी का दूध भी खरीदेगा। इससे दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जनता को दूध उत्पादन पर फसल की तरह ही बोनस मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Ujjain: Ujjain में हेरिटेज होटल बनकर तैयार..CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
शिप्रा नदी के घाटों का होगा सौदर्यीकरण
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बताया कि हमारी सरकार युवाओं को उसकी क्षमता के हिसाब से राजगोर-स्वरोजगार मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है राज्य को देश के विकसित राज्यों में शामिल करना। हम युवाओं-गरीबों का जीवन बदलने के लिए काम कर रहे हैं। युवाओं को जिस भी तरह का उद्योग लगाना हो, उसमें सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। शिप्रा के सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लोग नाव से एक घाट से दूसरे घाट जा सकेंगे। लोगों को शिप्रा का साफ पानी मिलेगा।

