19 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
19 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि रविवार सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। 19 जनवरी को पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही रविवार शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: विवाह में आ रही दिक्कतें मिनटों में होगी दूर

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कारोबार में कोई खास डील होने से आपको प्रसन्नता होगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के योग अच्छे हैं और आपकी तरक्की होगी। शाम के वक्त सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और सम्मान प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान में लापरवाही करने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी की कही सुनी बातों पर आप भरोसा न करें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का दिन काफी रचनात्मक है। आपको कोई क्रियेटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में दिन भर काफी बिजी रहना पड़ सकता है। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको अपने सीनियर से सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का आपका सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से अपने घर की पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको बेवजह किसी मामले में बोलने से बचना होगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में आप पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल पाएंगे तो आपको तरक्की के साथ लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। रात का वक्त मांगलिक कार्य में बीतेगा और आपकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। रुपये पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लेागों के लिए दिन लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। आपको नए प्रॉजेक्ट से मनचाहा लाभ होगा। कुछ नया काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको इनकी बातों से कोई असर नहीं होगा और आपको धन के मामले में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ पर ध्यान नहीं देंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी बात को जीवनसाथी से सोच विचार अवश्य करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप कोई काम जल्दबाजी में कर सकते हैं। आप लेनदेन के मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। कुछ नए आइडिया पर काम करना आपके लिए अच्छा होगा। काम में नई जान आएगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपके प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप धन उधार लेने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको कारोबार में मनचाही तरक्की हासिल होगी। आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए वरना बात काफी बिगड़ सकती है। घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छी सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी में न पड़े और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप किसी को धन उधार सोच विचार करे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
