Punjab

Punjab: CM Mann सरकार का अपराधियों पर प्रहार..लॉ एंड आर्डर बेहतर

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Punjab: CM Mann सरकार की नीतियों से अपराध मुक्त हो रहा है पंजाब

Punjab: पंजाब, जिसकी गिनती भारत के संपन्न राज्यों में होती है लेकिन पूर्व में पंजाब को उड़ता पंजाब यानि ड्रग्स (Drugs) की चपेट में पंजाब की गिनती होने लगी थी। पंजाब (Punjab) में कानून और व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई थी। अपराध, ड्रग्स, और संगठित अपराध के मुद्दों ने राज्य की शांति और स्थिरता को चुनौती दी थी। ऐसे में जब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने साल 2022 में सत्ता की कमान संभालते हुए भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) मुख्यमंत्री बने तो इस चुनौती को गंभीरता से लिया और राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल बिल बढ़ाया, अफसरों और पेंशनधारियों को मिलेगा लाभ…

Pic Social Media

नशा और नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त अभियान

पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर चुनोती रही है। इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मान सरकार ने नशामुक्त पंजाब अभियान की शुरूआत की। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने इस पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने कई बड़े ड्रग रैकेट्स का पर्दाफाश किया और नशे के कारोबार से जुड़े कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा।

मान सरकार (Mann Sarkar) ने पुलिस विभाग (Punjab Police) को विशेष प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के साथ सुसज्जित किया, जिससे ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई और प्रभावी हो सके। मान सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले इलाकों में सुरक्षा को और बेहतर कर वहां नशा और इससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है कि पंजाब के युवा नशा को छोड़कर खेल और रोजगार की तरफ बढ़ रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

ड्रग्स के खिलाफ मान सरकार का एक्शन

पंजाब में ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने एक व्यापक और सख्त अभियान चलाया। राज्य में बड़े पैमाने पर ड्रग्स के नेटवर्क का सफाया किया गया और कई ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। मान सरकार (Mann Sarkar) के इस अभियान के तहत न केवल ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई, बल्कि नशा पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए भी विशेष केंद्र स्थापित किए गए। इससे राज्य में नशे की लत से ग्रस्त युवाओं को नया जीवन मिलने लगा है, और समाज में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

Pic Social Media

पुलिस प्रशिक्षण

भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग में सुधार और प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया। पुलिस बल को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया गया और उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही, पुलिस बल में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भी कई उपाय किए गए, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास बहाल हो सके।
इसके साथ ही मान सरकार (Mann Sarkar) ने पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए। इस पहल के तहत पुलिस अधिकारी नियमित रूप से समुदायों के साथ बैठकें कर रहे हैं, जिससे अपराध रोकथाम और सुरक्षा के मामले में जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा का अहसास हो सके।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: भगवंत मान का Quality Education पर फोकस, छात्रों का भविष्य और देश की बदलेगी तस्वीर…

पंजाब पुलिस को किया आधुनिक संसाधनों से लैस

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के कार्यकाल में पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है। पुलिस को नई तकनीकों और उपकरणों से सुसज्जित किया गया, जिससे वे अपराधियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम हो सकें। इसके साथ ही, पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और भी सक्षम हो सकें। पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई सुधार भी किए गए, जिससे जनता का पुलिस बल पर विश्वास बहाल हो सका।

Pic Social Media

संगठित अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

पंजाब में संगठित अपराध भी कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती था। लेकिन पंजाब की मान सरकार (Mann Sarkar) ने इस दिशा में भी प्रभावशाली कदम उठाए हैं। पुलिस ने कई संगठित अपराधियों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही, सरकार ने इन अपराधों से निपटने के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स का गठन किया है, जो राज्य में संगठित अपराधों पर नजर रखती है और त्वरित कार्रवाई करती है।

Pic Social Media

शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखना

पंजाब, जो सांप्रदायिक सौहार्द्र और शांति के लिए जाना जाता है, में किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए मान सरकार ने विशेष प्रयास किए हैं। सरकार ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया है, जिससे राज्य में शांति और सौहार्द्र को बनाए रखा जा सके। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है। मान सरकार के इन प्रयासों से आज पंजाब से बदलाव दिखाई देने लगा है।

Pic Social Media

पूर्व सीएम केजरीवाल ने भी की मान सरकार की तारीफ

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धैर्य और परिपक्व तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई देना चाहता हूं। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने दिखा दिया है कि अगर नीयत नेक हो तो कानून व्यवस्था को बहुत अच्छी तरह से कायम रखा जा सकता है। केजरीवाल के मुताबिक पंजाब में जब आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई, तो कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था। गैंगस्टर और बदमाशों को खुले तौर पर राजनीतिक संरक्षण मिलता था। पंजाब की जनता के साथ मिलकर भगवंत मान जी ने कानून व्यवस्था में काफी सुधार किया है। अब किसी गैंगस्टर या बदमाश को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ लोग पंजाब का वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे थे। वो लोग आज डर के भाग रहे है। उन्होंने कहा पंजाब के 3 करोड़ लोग हमारे साथ है। किसी नशा तस्कर में हिम्मत नहीं है कि वो नशा बेचने का काम कर सकें।

Pic Social Media

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में हमारी पार्टी की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है, उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विधायक और मंत्री गैंगस्टर, माफिया और अपराधियों से जुड़े हुए थे। लेकिन मान सरकार किसी के साथ सेटिंग नहीं करती, इसलिए आज गैंगस्टरों और माफिया सजा काट रहे हैं।

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान के अनुसार पंजाब की शांति भंग करने की बात कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। मेरे खून का हर कतरा पंजाब के लिए है। पंजाब सबसे अच्छा है और हम पंजाब में शांति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा वादा है कि पंजाब की शांति से समझौता नहीं होने देंगे, पंजाब सुरक्षित हाथों में है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब ने कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है। मान सरकार के इन सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि, आज पंजाब एक खुशहाल और सुरक्षित राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। यह तो एकदम स्पष्ट है कि पंजाब सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता ने पंजाब को एक सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर किया है, जिससे यहां के लोगों का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित दिखाई दे रहा है।

मान सरकार की इन पहलों ने पंजाब में कानून और व्यवस्था की स्थिति को काफी हद तक सुधारने में मदद की है। मान सरकार के प्रयास और पुलिस बल की कड़ी मेहनत से राज्य में शांति और स्थिरता को बनाए रखने में सफलता मिली है।

Pic Social Media

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का यह प्रयास राज्य में न केवल कानून और व्यवस्था को बहाल करने में सफल रहा है, बल्कि लोगों के दिलों में सुरक्षा का भरोसा भी जगाने में कामयाब हुआ है। आने वाले समय में मान सरकार अपने इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएगी और पंजाब को एक सुरक्षित और समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करेगी।