Nitish Kumar: Nitish Kumar increased the security of these leaders, four were given ‘Y+’ security…

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने इन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, चार को ‘Y+’ सिक्योरिटी…

बिहार राजनीति
Spread the love

Nitish Kumar: बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) ने सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं को ‘Y’ Plus सुरक्षा दी है। दरअसल, बिहार के गृह विभाग ने चार नेताओं की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। इनमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव (Nand Kishor Yadav), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह (Niraj Kumar Singh), अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इन नेताओं को मिली Yश्रेणी की सुरक्षा

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव (Nand Kishor Yadav) को ‘Y’ प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह (Niraj Kumar Singh) को ‘Y’ प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) को भी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

ये भी पढ़ेंः CM नीतीश ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

वहीं, नीतीश सरकार ने बिहार के कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए गृह विभाग (Home Department ) की ओर से आदेश जारी भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले भी कई सांसद और मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। जिसमें सांसद देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chand Thakur), नवादा के सांसद विवेक ठाकुर (Vivek Thakur) और मंत्री लेसी सिंह (Lesi Singh) शामिल थी।

ये भी पढ़ेंः Nitish Kumar: DGP के सामने नीतीश कुमार ने क्यों जोड़ा हाथ? जानिए पूरा मामला

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) के विधायक अनिल कुमार (Anil Kumar), भाजपा (BJP) विधायक तारकिशोर प्रसाद (Taarkishor Prasad), राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और जेडीयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) सहित कई नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया था। इनमें किसी को वाई तो किसी को जेड की सुरक्षा दी गई है।