Bhagwant Mann: Strict warning from Bhagwant Mann, obstruction in procurement and lifting of grains will not be spared.

Bhagwant Mann: भगवंत मान की सख्त चेतावनी, अनाज की खरीद और लिफ्टिंग में बाधा डालने पर बख्शा नहीं जाएगा

पंजाब राजनीति
Spread the love

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने अनाज की खरीदी और लिफ्टिंग को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अनाज की खरीदी और लिफ्टिंग को सख्त निर्देश दिया। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य में अनाज खरीदी और लिफ्टिंग में बाधा पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

PIC Social Media

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य भर की मंडियों में खरीदे जा रहे धान की तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान की उठाई जल्द से जल्द की जानी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि देश की अन्न सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे अन्नदाताओं ने अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन, पानी और उपजाऊ मिट्टी दांव पर लगा दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल भी राज्य के किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान राष्ट्रीय भंडार में दिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Target Killing गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ा, 9 हथियार बरामद

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंडियों में मेहनत से उगाई गई धान की फसल की दुर्गति नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री (Chief Minsiter) ने कहा कि राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत राज्य भर में 2651 मंडियों की स्थापना की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आरबीआई द्वारा सीसीएल के तहत 41,378 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं और किसानों को समय पर भुगतान जारी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के लिए कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: उपचुनाव के लिए AAP ने चारों सीटों के लिए कैंडिडेट का किया ऐलान

इस दौरान बैठक में यह भी बताया गया कि अब तक राज्य की मंडियों में 24.88 लाख मीट्रिक टन की आमद दर्ज की गई है, जिसमें से 22.22 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों को भुगतान के लिए पहले ही 4027 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।