Nayab Saini: Chief Minister Saini assumed charge, promised to serve 2.80 crore people

Nayab Saini: मुख्यमंत्री सैनी ने ग्रहण किया पदभार, 2.80 करोड़ लोगों की सेवा करने का किया वादा

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Saini: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) के रूप में अपने 13 कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ लेने के बाद नायब सैनी (Nayab Saini) ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों की सेवा करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने सोशल मीडिया X पर लिखा, मैंने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभाला।

उन्होंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Nayab Saini) के सबका विकास संदेश को दोहराते हुए कहा कि मैं भावुक और नतमस्तक हूं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है। हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।

बता दें कि भाजपा (BJP) ने 10 वर्षों की एंटी-इनकंबेंसी को दरकिनार करते हुए राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सैनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मंत्रिपरिषद ने भी पंचकूला में 45 मिनट चले समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिपरिषद में 11 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini CM Oath Ceremony:  नायब सैनी समेत मंत्रीमंडल ने ली शपथ, जानिए किसे मिला कौन-सा पदभार

पंचकूला (Panchkula) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 11 कैबिनेट मंत्रियों और दो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को शपथ ली राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

सैनी केबनिट (Saini Cabinet) में दो महिला कैबिनेट मंत्री आरती राव (Aarti Rao) और श्रुति चौधरी (Shruti Choudhry) पहली बार विधायक बनी हैं। आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Indrajeet Rao) की बेटी हैं और श्रुति चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल (Former Chief Minister Bansilal) की पोती हैं।

ये भी पढ़ेंः Haryana New CM Oath Ceremony: सैनी की ताजपोशी की भव्य तैयारी, PM Modi समेत 19 राज्यों के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह

श्रुति चौधरी ने अपनी मां किरण चौधरी (Kiran Choudhary) के साथ हाल ही में भाजपा का दामन थामा था। किरण चौधरी अब राज्यसभा सदस्य हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Hooda) के साथ अनबन होने के बाद किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो गई थीं।