Mohan Yadav: Strong entry of CM Mohan Yadav in Haryana, seen keeping pace with Amit Shah

Mohan Yadav: हरियाणा में सीएम मोहन यादव की दमदार एंट्री, अमित शाह के साथ दिखे कदमताल करते

मध्यप्रदेश राजनीति हरियाणा
Spread the love

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाते नजर आ रहे हैं। बीजेपी (BJP) ने हाल के दिनों में उनकी छवि को एक बड़े नेता के रूप में उभारा है। हाल ही में हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)  के साथ सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को विधायक दल की बैठक में देखा गया। यह तस्वीरें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जहां मोहन यादव (Mohan Yadav) और अमित शाह (Amot Shah) एकसाथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि मोहन यादव अब बीजेपी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और पार्टी भी उन्हें राष्ट्रीय नेता के रूप में उभारने की कोशिश कर रही है।

मोहन यादव का हरियाणा में प्रभाव

हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सक्रिय रूप से प्रचार किया था, खासकर यादव बहुल क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव देखा गया। जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां पार्टी को मजबूत समर्थन मिला और उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पार्टी यादवों के बीच उनकी छवि को मजबूत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यादव समुदाय के नेता के रूप में स्थापित करना चाहती है। हरियाणा में अमित शाह के साथ उन्हें बड़ी भूमिका देकर पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि मोहन यादव अब बीजेपी के ‘लंबी रेस के घोड़े’ हैं।

बिहार और यूपी में भी होंगे प्रभावी

मोहन यादव (Mohan Yadav) को यादवों के प्रमुख नेता के रूप में स्थापित करने की रणनीति अब बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी देखी जा रही है। बिहार में 17 फीसदी यादव मतदाताओं पर बीजेपी की नजर है, जहां 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यादवों के बड़े नेता के रूप में उन्हें प्रोजेक्ट कर बीजेपी इन राज्यों में यादव समुदाय को साधने का प्रयास कर रही है। मोहन यादव की यह बढ़ती लोकप्रियता यूपी में भी पार्टी को एक नई ताकत दे सकती है।

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: इंदौर को एक साथ मिले चार Flyover, अब नहीं लगेगा जाम!

ओडिशा में सफल रहा बीजेपी का सामाजिक समीकरण

बीजेपी (BJP) की यह रणनीति पहले भी सफल रही है, खासकर ओडिशा (Odisha) में। वहां के विधानसभा चुनावों में आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर बिठाने का पार्टी का दांव सफल साबित हुआ, जिससे वहां सत्ता पर बीजेपी का कब्जा हो गया। इसी तर्ज पर बीजेपी अब यादव समुदाय को भी साधने का प्रयास कर रही है और मोहन यादव इस अभियान में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में शानदार प्रदर्शन

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का करियर मध्य प्रदेश में भी शानदार रहा है। लोकसभा चुनावों में उनके नेतृत्व में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद भी उपचुनावों में उनकी रणनीति ने पार्टी को सफलता दिलाई। खासतौर पर कमलनाथ के किले छिंदवाड़ा को ध्वस्त करने में मोहन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी इन उपलब्धियों ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने उनकी छवि को और मजबूत किया है, जिससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि उन्हें भविष्य में पार्टी के भीतर और बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Jharkhand Election Date: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के साथ यूपी-पंजाब उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए किस दिन डाले जाएंगे वोट

मोहन यादव (Mohan Yadav) की यह उभरती छवि बताती है कि वह सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में भी एक अहम स्थान हासिल करेंगे।