Bihar: A new chapter will be added in the sports history of Bihar, for the first time the Women's Asian Hockey Championship trophy will be held.

Bihar: बिहार के खेल इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय, पहली बार होगा महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी

दिल्ली NCR बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar: बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, पहली बार महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन राज्य में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक बिहार के राजगीर में होगा। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके प्रचार और राज्य के खेल विकास को उजागर करने के उद्देश्य से सोमवार (14 अक्टूबर) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘गौरव ट्रॉफी यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास, 1 अणे मार्ग, पटना में शाम 4 बजे आयोजित होगा।

गौरव ट्रॉफी यात्रा की अनूठी पहल

यह गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। जिसमें बिहार सहित पंजाब (Punajab), हरियाणा (Haryana), ओडिशा (Odisa) और झारखंड (Jharkhand) जैसे राज्यों में भी ट्रॉफी की झलक दिखेगी। हवाई मार्ग से बाहरी राज्यों की यात्रा 19 अक्टूबर (19 October) तक चलेगी, जिसके बाद ट्रॉफी बिहार में प्रवेश करेगी और यहां के 38 जिलों में सड़क मार्ग से यात्रा करेगी। इस यात्रा के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी, खेल पदाधिकारी और संघ संगठनों के साथ जिले के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। यात्रा 7 नवंबर को नालंदा पहुंचेगी और 10 नवंबर की शाम को राजगृह में समाप्त होगी, जहां अगले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा।

ये भी पढ़ेंः UP By-election: महाराष्ट्र में मर्डर…यूपी उपचुनाव में असर?

बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी

गौरव यात्रा में बिहार के मुंगेर निवासी कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट चंदन कुमार (Commonwealth Games Gold Medalist Chandan Kumar) और हॉकी कोच मिनी (Mini) शामिल होंगे। ट्रॉफी यात्रा के माध्यम से खेल के प्रति जागरूकता फैलाने और बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा का टैगलाइन ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ रखा गया है, जो राज्य के खेल क्षेत्र में उभरते गौरव को दर्शाता है।

ये भी पढ़ेंः Yogi Adityanath: सीएम योगी ने अस्पताल में भर्ती मां का जाना हाल, करीब आधे घंटे तक रहे साथ…

राज्य के खेल इतिहास में बड़ा कदम

यह आयोजन न केवल बिहार के खेल इतिहास को समृद्ध करेगा, बल्कि देशभर में राज्य की पहचान को मजबूती भी देगा। ट्रॉफी यात्रा से बिहार के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है, जो इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने जा रहे हैं।