Kisan Mela 2024: CM Dhami inaugurates 116th All India Kisan Fair

Kisan Mela 2024: 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का CM Dhami ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Kisan Mela 2024: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय (Pantnagar Agriculture University) में आयोजित 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार (Friday) को उद्घाटन किया। इस चार दिवसीय इस किसान मेले में 25 हजार से ज्यादा फार्मर हिस्सा लेंगे। इस मेले का समापन 7 अक्टूबर (7 October) को होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेले में आए किसानों सहित वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Cm Pushkar Dhami) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान में जुटी हुई है। इसके लिए राज्य सरकार नई नई योजनाओं को धरातल में उतार रही है।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम को भाजपा ने खत्म किया- CM Dhami 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Chief Minister Pushakr Dhami) के कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं। किसान मेला, कृषि का बड़ा कुंभ है जो कि किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार साबित होता है।

PIC Social Media

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के लिए तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है। बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है। कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है। 6 अरोमा वैली विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कीवी (Kivi) और एप्पल (Apple) मिशन की शुरुआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों की लगेगी प्रतिमा, CM Dhami का ऐलान

बता दें कि हर साल की तरह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले का अयोजन किया गया है। मेले का समापन 7 अक्तूबर को होना है। चार दिन तक मेले में हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के किसान शिरकत करते हैं।