30 September Ka Rashifal

30 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

30 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

सोमवार के दिन किन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और किन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा नौकरी में किसके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं और जीवन में किन राशि के लोगों को कारोबार में धन का लाभ होगा, आइए विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको आज नुकसान दे सकता है। वैसे पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है, रिश्ते में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा जिससे रिश्ता आपका मजबूत बनेगा। आपको अपने करीबियों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए लेकिन फैसला भावुकता में आकर लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। आप अपने लिए अथवा परिवार के लिए कोई विलासिता की वस्तु खरीद सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आपका कुछ धन लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। अपने मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको  ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए, जिनका भविष्य में आप पूरा लाभ उठाएंगे। ऑनलाइन यदि आप कोई आर्डर करेंगे, तो उसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। बिजनस में आपको आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। कोई नई उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर रखें। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफल रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप किसी काम में जीवनसाथी की मदद से लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रात के समय घर में ये काम करने से लक्ष्मी हो जाती है नाराज, जानें क्यों?

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाएंगे, उनके जन समर्थन  में भी इजाफा होगा। आप कुछ जन सभाएं भी करेंगे, जिससे उन्हें नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े परिवर्तन को कर सकते हैं, जिससे उनको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मिक शांति और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज किसी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी होगी। कुछ नए लोगों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे परिचय का दायरा बढेगा। भाग्य के सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे और आपको लाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप व्यापार को लेकर किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो वह भी आज हल हो जाएगा।

कन्या राशि (Virgo) आज आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करेंगे जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है। अधिकारियों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाने में सफल होंगे। साझेदारी में आपक प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान भी रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। संतान को आपकी  कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी वह आपसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को  किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग  किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।  जीवनसाथी की ओर से आपको  कोई उपहार मिलता दिख रहा है।

धनु राशि (Sagittarius)   आज का दिन घर परिवार के मामले में धनु राशि के लिए खुशियों भरा रहेगा। आपका व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों को आज प्रभावित करेगा। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन के कारण आपके परिवार के सदस्य व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप अपनी बातों से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पैतृक काम में आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद की जरूरत पड़ेगी और आपको उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आप बजट को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ अनचाहे खर्च होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: बार बार ख़राब हो रही TV..ये वास्तु दोष तो नहीं?

मकर राशि (Capricorn)   आज मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज आलस्य त्याग कर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपको पूर्व में किए कार्यों और अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपको कुछ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, आपको पूर्व में किए निवेश का आज लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें। खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में आप किसी और प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक समस्याएं मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार और बातों से आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। कारोबार व्यापार में आपको आज अच्छी डील मिलेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।