Haryana Election 2024: Congress cheats the public by making attractive promises- CM Bhajanlal

Haryana Election 2024: कांग्रेस लोक लुभावने वादे करके जनता को ठगती है- CM Bhajanlal

चुनाव 2024 राजनीति राजस्थान हरियाणा
Spread the love

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) का गरीब और मजदूर से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का शोषण किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केवल 4 जातियों- किसान, मजदूर, युवा और महिला को केंद्र में रखकर उनके उत्थान के लिए अनेकों कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से आज हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित है।

PIC Social Media

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार (Friday) को करनाल की असंध (Assandh) विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र राणा (Yogendra Rana) के समर्थन में जनसभा (Jansabha) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के शहजादे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेशों में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 1984 में सिक्खों के साथ क्या हुआ था। वे जब भी विदेश जाते है, तो देशद्रोहियों के साथ मुलाकात करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता को बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है?

मुख्यमंत्री भजनलाल (Chief Minister Bhajanlal) ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है। हरियाणा आज विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है। इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारी समर्थन के साथ भाजपा (BJP) की सरकार बनाएं।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: ‘महिला सशक्तिकरण’ के लिए BJP सरकार ने किए कई काम- CM Saini 

राजस्थान के मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के राज में वर्ष 2014 से पहले देश में होने वाले भ्रष्टाचार और घोटाले को सभी जानते है। कांग्रेस ही देश में भ्रष्टाचार की जन्मदाता है। इस पार्टी ने सिर्फ लूटने और झूठ बोलने और जनता को लोक लुभावने वादे करके ठगने का काम किया है। कांग्रेस के पिछले कई घोषणा पत्रों को देखने से यही पता चलता है कि 40 वर्ष पहले की गई घोषणाएं अभी भी उनके घोषणा पत्र में शामिल की जा रही हैं।

PIC Social Media

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। उनकी बेशकीमती जमीनों को सस्ती दरों पर खरीद कर 2 रुपए तक के चेक बांटे गए। जब 2014 में हरियाणा और देश में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से किसानों की दिशा और दशा बदल गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही सबसे पहले किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करने की फाइल साइन की थी। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री किसान वर्ग के कल्याण के लिए कितने गंभीर एवं संवेदनशील है।