8 August Ka Rashifal

8 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

8 August Ka Rashifal में हस्‍त नक्षत्र में शिव योग का संयोग बना है।

8 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

गुरुवार 8 अगस्‍त को शिव योग में भगवान विष्‍णु तुला और धनु सहित 5 राशियों पर मेहरबान होंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और किस्‍मत साथ देगी। आपकी कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके सुख सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके रुके कार्य सिद्ध होंगे और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। सम्मान प्राप्‍त होगा और आपके रुके कार्य सिद्ध होंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग स्‍थगित हो सकता है और शुभ व्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे चल रही अनबन भी दूर होंगी। आपको संतान के भविष्य की किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए आप कुछ नए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में लाभ देने वाला होगा और आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आपकी माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के काम से दूर रहें। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कुछ धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां देनी होगी, जिससे कि वह आगे चलकर उन्हें आसानी से संभाल सके। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को अचानक से लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन लाभ होने से आपके मन को काफी संतोष रहेगा। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा और आपके मन को खुशी होगा। रात्रि में किसी शुभ समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है और आपकी जान पहचान लोगों के साथ बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कोई निर्णय भावुकता में न लें, नहीं तो इससे बाद में आपको समस्या होगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करनी होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने का शुभ अवसर आपको मिलेगा। सांसारिक सुख भोग का लाभ होगा और आपके लिए सुख समृद्धि का दिन है। रात में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी और आपको खुशी होगी।

ये भी पढे़ंः 22 अगस्त तक Laxmi Narayan Yog..इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। आप किसी के कहने में आकर कोई निवेश करने से बचें। आप मौज मस्ती से भरपूर रहेंगे और आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप लेनदेन से संबंधित किसी मामले में सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आर्थिक लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। व्यर्थ व्यय से आपको कष्‍ट हो सकता है। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। आपके लिए शाम को धन आगमन के योग बन रहे हैं और आपको बिजनस में जबर्दस्‍त लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। अच्छे समाचार से मन को संतोष होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता आसानी से मिल सकेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा और यदि आपका कुछ धन फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके आय के नए स्रोत में इजाफा होगा और आपको दोस्‍तों से लाभ होगा। किसी के सहयोग से आपका कोई रुका कार्य बन सकता है और आपको करियर व कारोबार के मामले में लाभ होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और अचानक से पैसा मिलने से आपकी कई रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बैठाना होगा और अपने जीवनसाथी की समस्याओं को सुनने के लिए समय निकले। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।