6 August Ka Rashifal

6 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 August Ka Rashifal में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सिंह राशि में लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बना है।

6 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः 22 अगस्त तक Laxmi Narayan Yog..इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली है और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। ऑफिस में लोगों से आपकी भेंट होंगी। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और धन समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको संतान पक्ष से संतुष्टि और खुशी मिलेगी। निराशाजनक समाचार मिलने कुछ देर के लिए आपको तनाव हो सकता है। रात का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। घर परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। आपकी कोई वस्‍तु चोरी हो सकती है और आप परेशान हो सकते हैं। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता में जीत होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा और आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप यदि किसी उलझन को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको किसी सेहत संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा और करियर में आपको लाभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी सेहत सही न रह पाने की वजह से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपके घर में पैसों को लेकर आपस में कोई विवाद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों में आपस में खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। ऑफिस में आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी समस्या में आ सकते हैं। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमे आप ढील बिल्कुल ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि आपको कोई बात बुरी न लगे, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन भाग्‍यशाली होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी दफ्तरों में जानपहचान होने का विशेष लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे और आपका मन खुश होगा।

ये भी पढे़ंः Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में अधिक लाभ न होने से निराशा का अनुभव होगा। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आपका मन नहीं लगेगा। अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशा होने से आप दुखी रहेंगे और किसी से बात करने का मन नहीं करेगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप शीघ्रता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको अपने कामों को धैर्य रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कोई खटपट हो सकती है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से पूछकर आपको संतान के करियर को लेकर निर्णय लेना अच्छा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।