7 July 2024 Ka Rashifal

5 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं और इससे आपके पद और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। कुछ साथियों को आपकी तरक्‍की देखकर जलन महसूस होगी। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे इससे आपको खुद अच्‍छा लगेगा। आज का दिन परोपकार में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए वृद्धि और विवेक दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। जनकल्याण के कार्यों पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। किसी भी वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें वरना आपको दुर्घटना हो सकती है। महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल ऊंचा होगा और आपको लाभ होगा। आपको पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्‍त हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपको कुछ काम रुके हुए थे, तो वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान का मन पूजा पाठ में खूब लगेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, लेकिन आप अपने घर की सुख सुविधाओं का पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको अपने आय के स्रोतों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के प्रति दायित्व की भी पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। शाम से लेकर रात का वक्‍त आराम से परिवार के साथ बीतेगा और आपको भाग्‍य साथ देगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें तो आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह को आपके बॉस मानेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यस्त करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनामा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको पछतावा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की पूरे संभावना है। 

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी वाक्पटुता से आपको सम्मान प्राप्‍त होगा। बेहतर होगा कि आप अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने से आपको लाभ होगा। देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल में बिताएंगे और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेंगे, जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सकेगी। आपको किसी काम में कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आप लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आपको अपने घर कोई पूजा-पाठ आदि को कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका धन गृहोपयोगी वस्तुओं पर खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। किसी संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इसमें आपकी विजय होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। बिजनेस में चल रही कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी वाद विवाद को मिल बैठकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में कोई निर्णय आप शीघ्रता और भावुकता में ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। कहीं घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है और आपका खर्च काफी बढ़ सकता है। सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थियों का यदि शिक्षा में समस्या आ रही है, तो उनका पढ़ाई करने में खूब मन लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम यदि काफी समय से धीमा चल रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेंगी और दोनों एक दूसरे की समझ कर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)