Yamuna City में बनेंगे 4 नए टाउनशिप ..बेहतर निवेश का मौक़ा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औघोगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) जून महीने में यमुना सिटी में एक बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट लान्च करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत चार नई टाउनशिप विकसित होंगी। इसके लिए बड़े प्लॉटों का आवंटन बिल्डरों को किया जाएगा।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह (Dr. Arunveer Singh) ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर के सेक्टर-22डी में 4 टाउनशिप बसाने के लिए बिल्डरों को प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। प्लॉटों का आवंटन ग्रुप हाउसिंग स्कीम के नियमों के तहत होगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Delhi: आज प्रगति मैदान के पास मिलेगा जाम..जल्दी से ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़िए

Pic Social Media

चारों प्लॉटों का क्षेत्रफल तय

डॉ. सिंह ने आगे जानकारी दी कि पहला प्लॉट 25 एकड़ का है। दूसरा प्लॉट 48 एकड़ का है। तीसरा प्लॉट 33.6 एकड़ का है और चौथा प्लॉट 55.5 एकड़ का है। इस प्रकार इस स्कीम के तहत कुल 172 एकड़ जमीन का आवंटन होगी। यह आवंटन नई नीति के तहत होगा। बिल्डरों को उच्चतम बोली के आधार पर जमीन दी जाएगी।

30,000 बनेंगे नए घर

सीईओ ने जानकारी दी कि इन 4 टाउनशिप में लगभग 30,000 नई आवासीय यूनिट (Residential Unit) तैयार होंगी। इससे यमुना सिटी में आवासीय गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। सेक्टर-22डी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बेहद पास स्थित है। इस सेक्टर की कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है।

दो और आवासीय योजनाएं

डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि जून में प्राधिकरण दो और आवासीय योजनाएं घोषित करेगा। इनमें प्लॉटों का आवंटन सभी वर्गों के लिए किया जाएगा। निम्न आय वर्ग के लिए 30 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे, जिनकी कीमत सिर्फ 7.5 लाख रुपये है। वहीं मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 300 से 4,000 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida: 9 दिन में इन 12 बिल्डरों की प्रॉपर्टी सील करेगी नोएडा अथॉरिटी..देखें लिस्ट

40,000 परिवारों को मिलेगा घर

सीईओ ने जानकारी दी कि यह तीन आवासीय योजनाएं यमुना सिटी के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी। इन योजनाओं से लगभग 40,000 परिवारों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे यहां निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बढ़ेगा विकास

विशेषज्ञों के मुताबिक इतने बड़े प्रोजेक्ट से निर्माण गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में भी लोगों को नौकरियां मिलेंगी। इससे इलाके में व्यापक विकास हो सकेगा। इसके लिए सुदृढ़ बुनियादी ढांचे की भी आवश्यकता होगी। जिस पर प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है।