2 July 2024 Ka Rashifal

30 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries):  मेष राशि वालों के लिए दिन खुशनमा है और आप आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन जायदाद से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। शाम को आपके लिए कुछ शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं और आपको डॉक्‍टर के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। सावधान रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपके परिवार के सदस्य आपके काम में पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत करके आप संतान के करियर को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी  फिर से उभर सकती है, जो आपको परेशान करेगी। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन लाभ से भरा होगा। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। आप किसी प्रकार की औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। जो चाहिए, बेहिचक कह दें तो आपके सुकून मिलेगा। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। शाम का समय आनंद में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको सावधान रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम में कोई गड़बड़ी होने से बचना होगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर परेशान रहेगे, इसलिए आप उनसे बातचीत करके समस्या को दूर करें। आपके बॉस यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपस उसमें ढील बिल्कुल ना दें। व्यापार कर रहे लोग व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार को समय थोड़ा काम देंगे। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को फोन कॉल का जरिये कोई  शुभं सुचना सुनने मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपका अधिक समय धार्मिक कार्य में बीतेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयास सफल होंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर काम करेंगे। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। व्यापार में  आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान को  किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनामा रहेगा। परिवार में  किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में भाग्‍य का साथ मिल रहा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की दिशा में आपकी रुचि बढ़ेगी और योजनाएं सफल होंगी। आपको नये कार्य सीखने को मिलेंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु की सेवा से आपको सुख मिलेगा और भाग्‍य पूरा साथ देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि अपने नजरअंदाज किया, तो वह बढ़ सकती हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियरों से बातचीत कर सकते हैं। पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आप नजरअंदाज ना करें।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। विद्या बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की प्रबल संभावना है। धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। आपके परिवार में किसी मित्र के आने से आपका खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आप अपनी पर्सनल बातें किसी दूसरे से शेयर ना करें। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप  मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बहुत ही सोच विचार कर बात करनी चाहिए। आपके सहयोगी कार्यक्षेत्र में आपके काम में आपका पूरा हाथ बटाएंगे। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी। यदि आपके बिजनेस में आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो तो उसके आपको प्राप्त होने की संभावना है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और कारोबार में आपके शत प्रतिशत प्रयास सफल होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। आपके धन कोष में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य भी साथ देगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका किसी नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद बढ़ेगा। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आपको खुशी होगी। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नहीं पहचान मिलेगी ।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)