30 December Ka Rashifal

30 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

30 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

30 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि सोमवार देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। 30 दिसंबर को रात 8 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 11 बजकर 58 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 दिसंबर को स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपकी तरक्‍की होगी। काम का बोझ बढ़ सकता है और आपके कुछ काम अटक सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें तो आपको लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और वाणी पर संयम रखें। विरोधी आप पर भारी पड़ेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में आप यदि बदलाव करने की सोच रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपके खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको सरकार से सहयोग मिलेगा और आपका लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। जिससे आपको खुशी मिलेगी। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने डर है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर फोकस करें। फिजूलखर्ची से बचें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप  जीवन साथी के साथ कहीं पिकनिक आदि  पर जा सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आप आसानी से कर सकेंगे। कोई सरकारी काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। घर के सामान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें, वरना विवाद हो सकता है और आपके सममान में वृद्धि होगी। आपके जीवन में लाभ और तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी धन संबंधित मदद भी मिलती दिख रही है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको अपनी फैमिली को लेकर योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। खाने-पीने पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ों से बचें। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश न करें। आपको नुकसान होने की आशंका है। कारोबार में कोई फैसला न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने की आपके मित्र सलाह दे सकते हैं। संतान को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को आज हर मामले में सावधान रहना चाहिए। पैसों का लेन-देन न करें। सहकर्मियों से सावधान रहें। आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। मीठी वाणी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। खाने-पीने में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला न लें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने माताजी की बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े प्रयास सफल होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। फिजूलखर्ची से बचें और किसी को फ्री में सलाह न दें। आज मकर राशि में चंद्रमा होने से यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप ज्यादा जिम्मेदारी किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपनी बुद्धि से काम लें। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।