30 August Ka Rashifal

30 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

30 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

शुक्रवार 30 अगस्‍त को मां लक्ष्‍मी की कृपा से कन्‍या सहित 5 राशियों की किस्‍मत चमकने वाली है। पुष्‍य नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में इन राशियों को भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और करियर में तरक्‍की के योग हैं। आपको एक साथ काफी सारा धन मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाएं 3 चीजें…मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा और आपको दौड़भाग करनी पड़ेगी। आपको परिवार के लोगों के साथ किसी जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। ऑफिस में लोग आपके बात व्‍यवहार की तारीफ करेंगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खर्च करने की आदत से आपका काफी नुकसान हो सकता है। आज लोग आपका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। आप बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जोखिम ही मिटाने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको शॉपिंग पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्‍य है और आपको हर मामले में कारोबार में विजय प्राप्‍त होगी। आपका तनाव कम होगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार मिलने से आपका मनोबल ऊंचा होगा। भाग्योदय का दिन है, लाभ लें और सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश करते रहें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर कोई बहसबाजी नहीं करनी है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। माताजी को परिवार में सदस्यों को लेकर कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ और सफलता का दिन है। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और हर कार्य में सफल होंगे। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा और सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता समाप्त हो जाएगी और नए परिचय से आपको लाभ होने के योग हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से दिन में चार चांद लग जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान होगा। आपको एक से स्रोतों से आपको आय प्राप्त होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि चोरी हो गई थी, तो वह आपको वापस मिल सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में पड़ने से बचना होगा। नौकरी में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra)  करियर में तुला राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और धन से संबंधित मामलों में लाभ होगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक मामले में अशांति होगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। आपके लिए लाभ का दिन है और योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आप अपनी सेहत में यदि कोई लापरवाही बरतेंगे, तो इससे बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए कार्य सफलता का दिन है। आपको राज्य कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। आपको मित्रों से लाभ होगा और शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्ध होगी। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है और आपके खर्च व काम दोनों इसकी वजह से बढ़ेंगे। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्‍त होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई परिजन आपसे मिलने आ सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें। आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में जीत मिलती दिख रही है। आपका डूबा हुआ धन इस सप्ताह आपको मिल सकता है। आपका कुछ नए कार्यों में रुचि बढ़ेंगी, जो आपकी सेहत को थोड़ा कमजोर करेगी, इसलिए आप अपने खाने में अत्यधिक तले भुने मसाले से परहेज रखें। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ और सम्‍मान का दिन है। रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन खुश रहेगा और आपको कहीं से रुका पैसा मिलने से प्रसन्‍नता होगी। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से आपके घर में चल रहे विवाद का अंत होगा। आपके कारोबार में जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आनंद में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहना वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपको आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी, जिससे आपको अपने खर्चों को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में रोमांस बढ़ेगा और दोनों एक दूसरे के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको यदि आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर रही थी, तो वह आज  बढ़ सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने जूनियर से कोई काम निकलवाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।