5 July 2024 Ka Rashifal

3 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने निजी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  प्रथम भाव में बृहस्पति का अशुभ योग होने से थोड़ा तनाव रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज जन्म राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आप उनके मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें। आप माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि (Leo)   आज मिथुन राशि पर चंद्रमा ग्यारहवां का और द्वितीय भाव में कन्या राशि केतु अभिष्ट सिद्धि कारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी  पूरा हो सकता है।  आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिन्हें पूरा करने में उन्हें आसानी होगी। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो उसमें आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

तुला राशि (Libra)  राशि पर नवम घर का चन्द्रमा द्वादश भाव में केतु आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सोच समझ आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।  व्यापार के किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप यदि अपने भाइयों से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप तरक्की की राह पर  आगे बढ़ेंगे। करियर में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वृष राशि पर मार्गी है। गुप्त शत्रु, ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में धैर्य रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी नई जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। माता जी की सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। मिथुन का चन्द्रमा निकट व दूर की सकारणीय यात्रा का प्रसंग प्रबल करेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो हो सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको धन प्राप्ति के कुछ नए मार्ग भी मिलेंगे। आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आप किसी संतान से संबंधित समस्या को लेकर बातचीत करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)