3 August Ka Rashifal

3 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

3 August Ka Rashifal में सावन के दूसरे शनिवार को शश राजयोग का सबसे ज्‍यादा प्रभाव रहेगा।

3 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: आज ही घर के मंदिर में रख दें ये चीज..तुरंत खुलेगा भाग्य !

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में लाभ से भरा होगा और कुछ बड़े परिवर्तन होने से आपका मूड खुश होगा। आपको दूसरों की मदद करने करनी पड़ेगी और ऐसा करने से आप खुश होंगे और आपको सुकून मिलेगा। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। शाम में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में साथी से आपकी खटपट हो सकती है। आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी काम के पूरा होने से आप अपने घर में किसी पूजा आयोजन को करा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके घर में आपकी इज्‍जत और बढ़ेगी। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आपकी तरक्‍की होगी और धनवान बनेंगे। संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान का अहसास नहीं होगा। शाम से लेकर रात्रि तक कोई वाहन प्रयोग करने से बचें वरना आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपके किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ नए इनकम के सोर्स से भी जुड़ सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको राजनीतिक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने से आपका दिन खुशी में बीतेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति करने से आपका मन संतुष्‍ट रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और ऑफिस के लोगों के बीच में आपकी इमेज बेहतर होगी। आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम से लेकर रात तक परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आप किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ  बैठकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा। आपके किए गए कामों से सब प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। आपके लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं और आपके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी संतान को किसी नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में किसी डील को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा होने में समस्या आएगी। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगो का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में पार्टनर्स के साथ रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं इसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध सभी षड़यंत्र असफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत से अपने किसी लक्ष्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन फिर भी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर धन उधार लेना पड़ सकता है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों की दौड़भाग अचानक से बढ़ सकती है और आपके लिए खर्च की स्थिति अधिक रहेगी। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके बारे में अच्‍छे से जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। आपके परिवार के सदस्‍य की सेहत में सुधार होगा। शाम के वक्‍त कहीं परिवार के साथ आप घूमने फिरने का कार्य कर सकते हैं। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहें, क्योंकि इस समय में आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। भाई व बहनों से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी शान शौकत से वस्तुओं की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक).