Accurate prediction of 12 zodiac signs

29 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries): आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीए लाभ होगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस मे फायदा करा सकता है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार होने से आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। खर्च के मामले में आपको संभलकर रहना होगा क्योंकि आज अचानक व्यय का योग बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठजनों की सलाह से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग और गिफ्ट मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ निर्णय को लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र आपकी कुछ संतान से संबंधित समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जाग सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं आज रंग लाएगी,जिनसे वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

सिंह राशि (Leo)  आज अत्यधिक लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। करियर को लेकर यदि आप कुछ असमंजस में चल रहे थे,तो आज आपको उसके लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। दूरसंचार के साधनों में आज वृद्धि होगी। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और आपको आज शीघ्रता में भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo)  सितारे बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेंगे। आपका मन आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन काम का दबाव भी आज आपके ऊपर बना रहेगा। व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज वह आपको मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में और पूरी बात समझे बिना न लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

तुला राशि (Libra)आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपके लिए सलाह है कि, परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको भारी मुनाफा दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल से लेकर घर तक आपकी मधुर वाणी के कारण परिवार के सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। आज माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन खत्म होगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)    आज नौकरी कारोबार में लाभ एवं उन्नति का मौका मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। वैसे आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी होना भी संभव है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा। बिजनस में आज अपेक्षा से बढ़कर कमाई होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। मित्रों के साथ जुड़कर आज आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बटाएंगे। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। आज आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कामकाज ढूंढ रहे लोग आज अपने काम पर फोकस रखें,तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा,जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)