28 August Ka Rashifal

28 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

28 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

बुधवार 28 अगस्‍त को गणेशजी की कृपा से कर्क और तुला सहित 5 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बने हैं। आपके कई जरूरी रुके कार्य पूर्ण होने से लाभ होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में आपकी हर योजना सफल होगी और कारोबार में शानदार मुनाफा होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ और सफलता का दिन है। आपके सोचे गए सभी कार्य पूर्ण होंगे और कारोबार में तरक्‍की होने के योग हैं। आपको ऑफिस या फिर रिश्‍तेदारों की ओर से किसी प्रकार का कोई तनाव मिल सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। वरना किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। फालतू खर्च से बचें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा। आपको किसी की याद सता सकती है।  विदेशों से व्यापार करने के लिए लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता  है, नहीं तो कुछ असुविधा रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे और दूसरे लोगों से आपको किसी प्रकार की जरूरी मदद मिल सकती है। किसी से पैसों का लेनदेन न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। आप जीवनसाथी के किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने माता-पिता से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। आपका रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन से आपको लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रियजनों के साथ आपकी भेंट संभव है और आपका मन काफी खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने धन के निवेश को लेकर कोई प्लान बना रहे हैं तो आप अभी कुछ समय रुक जाएं। आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान थे, तो उन्हें आप किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके द्वारा राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप हो सकता है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। वरना आगे चलकर आपको किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आप बुद्धि और विवेक से काम लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। प्रेम जीवन में आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सेहत के प्रति लापरवाही नहीं रखनी है। आपको किसी काम को लेकर अच्छा धन खर्च करना पड़ेगा। आप परिवार में सदस्यों से यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

धनु राशि (Sagittarius)   धनु रा‍शि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। वरना बीमार पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संमय बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सुख साधनों को बढ़ाने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे, लोगो को कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो फलीभूत होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने वाहनों की सुरक्षा आवश्यक करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन शानदार है। कार्ययोजनाएं सफल होंगी और बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। उनकी वजह से खर्च और व्यस्‍तता दोनों बढ़ सकते हैं। संभलकर रहें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उनके लिए कुछ सरप्राइस भी लेकर आएंगे। संतान को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।