26 July Ka Rashifal

26 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 July Ka Rashifal में रेवती नक्षत्र में दोपहर के बाद से सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है।

26 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा, लेकिन साथ ही काम को लेकर आपको काफी चुनौतियों का भी सामना भी करना पड़ेगा। आपके सामने कई तरह की जिम्‍मेदारियां रहेंगी और आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। किसी प्रकार की सुव्यवस्था करने में आपका दिन बीतेगा। आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और इस चक्‍कर में आप अपने ऊपर ध्‍यान नहीं दे पाएंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बिजनेस को लेकर कुछ नयी योजनाएं बनाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और काफी समय से रुका कोई कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी और यह खुशी आप परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगे। आपको संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा और कारोबार में भाग्‍य भी आपका साथ देगा। संतान पक्ष के करियर में हो रही तरक्‍की को देखकर खुश होंगे और आपको कोई हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, मेहनत से सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ बहुत मस्ती करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में लोग आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं सावधान रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। आपस में काफी समय से चल रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें और आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहने के कारण इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपके व्यवहार से घर और बाहर के लोग भी परेशान रहेंगे। आपको पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ कामों के लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। मेहनत से काम करने पर लाभ होगा। आय कम और व्‍यय कम होने से कुछ वक्‍त के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। किसी काम से आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी और आपके गुप्‍त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने जल्दबाजी में किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा, इसलिए आप किसी बात को लेकर धैर्य रखकर निपटाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  ​धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके धन प्राप्ति में मार्ग सुलभ होंगे। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको चिंता सताएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बेवजह की बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके बॉस से आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनका असर उनके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन कर्मफल की सिद्धि से भरा होगा। आपको रुका धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से चल रहे विवाद का अंत होगा। आपको कोई ऐसी समस्‍या हो सकती है कि आपको परिवार के लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है। भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ काम धन के कारण अटकने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कुछ मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। यदि आप नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो उसके लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर धन खर्च कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्य में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)