26 August Ka Rashifal

26 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

सोमवार 26 अगस्‍त कान्हा के जन्मोंत्सव के दिन 5 राशियों के लिए बेहद भाग्‍यशाली रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग से जातक को भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा और धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा होगा सोमवार।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर कर सकते हैं Vastu दोष..जानिए कैसे?

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा। सामाजिक कार्यों के करने से सरकार द्वारा आपको सम्मानित किए जा सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी दोस्त का इंतजार कर रहे थे तो आज आपकी उससे मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा और आपके कुछ नए अच्छे दोस्त भी बनेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो वह दूर हो सकता है। यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कोई समस्या चली आ रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि होगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर कोई भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आप अपने काम को दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। परिवार में लोग आपकी तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने यदि किसी पर भरोसा करके कोई बात बतायी, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको थोड़ा संभालकर यात्रा करें क्योंकि चोट लगने का डर है। अगर आज आपको कोई भी लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। आज आप जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता जी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो तो आप उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। आपको अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उसमें भी आपको नुकसान हो सकता है। आपको एक से अधित स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। यदि आपका कुछ धन फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों में आज निडरता का भाव रहेगा और कठिन कार्यों को साहस के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसकी वजह से कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप लोगों की भलाई के लिए दिल से आगे आएंगे लेकिन इसे लोग स्वार्थ समझेंगे। व्यापार में भी धन लाभ के प्रबल योग हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप आज कार्यों के साथ-साथ सदस्यों की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। आपके मन में शांति रहेगी क्योंकि आप पूजा पाठ में लगे रहेंगे। आपको यदि किसी की कोई बात बुरी लगेगी तो भी आप उससे कुछ नहीं कहेंगे। आज आपके बिजनेस में कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां पड़ेगी जिन्हें आप खुशी खुशी निभाएंगे।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को आज किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और बच्चों के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो ना चाहते हुए भी आपको करने पड़ सकते हैं। भाइयों व मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कहीं बाहर घूमने जाने के योग बनेंगे। अगर आपको किसी नए कार्य में प्रवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में इससे आपको बड़ा लाभ होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा और संतान को अच्छा काम करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जोश से भरपूर रहेंगे। कामों को लेकर आप योजना बनाएंगे। यदि आप नौकरी में कार्य करते हैं, तो आपको आपके बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने मन में चल रही उलझन को दूर करके आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी तरक्की की राह में आगे बढ़ना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। आज आप बुद्धि और विवेक से अपने कारोबार में नए आविष्कार करने में सफल रहेंगे। अगर आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो भविष्य में उसका भरपूर लाभ भी आपको मिलेगा। मित्रों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका बन रही है इसलिए चीजों को लेकर सावधान रहें। किसी रिश्तेदार या प्रियजन से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार के सिलसिले में अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। जल्दबाजी में यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी नए काम की खरीदारी करने की सोच सकते हैं। परिवार में यदि लंबे समय से कोई गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगे। घूमने फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।