Accurate prediction of 12 zodiac signs

25 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 16 जुलाई से सूर्य की बदलेगी चाल..5 राशियों की क़िस्मत में राजयोग!

मेष राशि (Aries)   व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

वृष राशि (Taurus)  कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे। परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता है, इसलिए आपको उनपर लगाम लगानी होगी। पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने प्रयास में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप सकारात्मक सोच रखेंगे जिसका लाभ आपको हर क्षेत्र में मिलेगा। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद ले पाएंगे। बच्चों के साथ आप आज शाम का समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है और कोई महत्वपूर्ण लाभ मिलना संभव है। नौकरीपेशा, व्यवसायी किसी नये संगठन या साझेदारी से भी आज लाभ पा सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक तौर पर आपको लोकप्रियता और सराहना मिलेगी। प्रियजनों के रिश्तों में सुख और आनंद रहेगा। प्रेम संबंध में आज संभलकर चलना होगा, कहासुनी और मनमुटाव हो सकता है। अपने प्रति लोगों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जो लोग परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश में हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। होगी। कारोबार जातक आज कारोबार में विस्तार की योजनाएं बन सकते हैं। आज आप सुखद और रोमांटिक वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आप किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव कर सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व और बातों से प्रभावित होंगे और आपकी ओर आकर्षित होंगे।

तुला राशि (Libra)   आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे, लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा, लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई  गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ? 

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आपको से तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। कार्य में आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में आपको सम्मान बनाए रखना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। कारोबार करने में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा, नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी, लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)