24 July Ka Rashifal

24 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 July Ka Rashifal में शतभिषा नक्षत्र में सौभाग्‍य योग और शोभन योग का संयोग बना है।

24 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली रहेगा। आपका भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलने के योग हैं। किसी से उधार न लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए दोस्‍त भी आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको पत्नी पक्ष के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपके धन में वृद्धि होने से खुशी का अहसास होगा। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और समाज में आपको एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को कोई भी का सोचकर करने की सलाह है। किसी मामले में सोचसमझकर खर्च करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज आप समाज के भले से जुड़ा कोई काम करेंगे तो उसमें बाधा आ सकती है। किसी मामले में अकस्मात लाभ होने से आपको लाभ होगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान पक्ष के लोगों से आपको हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपकी रुचि मनोरंजन में बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कुछ बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई भेंट मिल सकती है। आपकी सोच से आपके काफी काम पूरे होंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता जी को  कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ सोच विचार कर रहे थे, तो आप उन बदलावों को कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आपको किसी मामले में थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आपके कई रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी कारण से बहस और विवाद बढ़ सकता है। रिश्‍तेदारों से किसी प्रकार का लेनदेन न करें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। संबंधो में कटुता आ सकती है। सेहत पर ध्‍यान दें और बाहर का खाना न खाएं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग कर सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला रा‍शि के लोगों का दिन सफलता से भरा और शुभ फल देने वाला होगा। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप अपने मन से दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग आपको गलत सोचेंगे। आज नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा और आपको आगे चलकर अच्‍छा रिटर्न मिलेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं आपके लिए सफल होंगी और किस्‍मत आपका साथ देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको बिजनेस के कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उन पर विराम लग सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्य से न रहने के कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी और करियर में बेहतरीन अवसर आपको मिलने से मन में काफी प्रसन्‍नता रहेगी। दान पुण्य और परोपकार के कार्य में आपका मन लगेगा। धार्मिक अनुष्ठान में हिस्‍सा लेने से आपको प्रसन्‍नता होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। खाने को लेकर सावधान रहें और खानपान पर संयम बरतें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको किसी निवेश को करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में समय बीतेगा। आप फालतू खर्च से बचें वरना आपको नुकसान हो सकता है। अपने परिजनों के साथ सुख में समय बीतेगा। शाम के वक्‍त कहीं आउटिंग पर जाने की प्‍लान बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों की सुविधा मिलने से आराम बढ़ेगा। शाम को कहीं छोटी सी आउटिंग पर जाने से मन हल्‍का होगा और आप परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने घर बाहर की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखें ताकि कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान ना कर सके। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)