22-July-Ka-Rashifal

22 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

22 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः आपके अंगूठे में छिपे हैं जिंदगी के अहम राज..पूरी ख़बर पढ़िए

मेष राशि (Aries) आज का दिन करियर कारोबार के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके लिए सलाह है कि आज उधार के काम से बचें और किसी को उधार और कर्ज न दें। नौकरी पेशा जातक आज थोड़े रिलैक्स रहेंगे और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। किसी से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। छोटी यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वृष राशि (Taurus) आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें। पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ समय हंसी मजाक में गुजर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा। आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। ऑफिस में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुरूप न होने से आपका मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ की खींचतानी में कोई फैसला नहीं ले पाएंगे। रोजमर्रा के कामकाज में आज कुछ परेशानी बनी रहेगी। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी आपने योजना बनाई थी। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने का प्रयास करें। किसी पर निर्भर न रहें। स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क बरतें।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोग आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार, वाणी पर संयम रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo) आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सोच का दायरा बढेगा। बुद्धि कौशल से आप लाभ ले पाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम जो टल रहे थे आज उसे पूरा कर पाएंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नए और बेहतरीन मौके भी मिल सकते हैं। आपको पैसों और परिवार की स्थिति पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सेहत में भी सुधार हो सकता है। काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज अपनी ऊर्जा का लाभ उठाने का दिन है, लगन के साथ अपने काम पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर सावधान रहेंगे। दांपत्य रिश्ते सुखद रहेंगे। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज व्यवसायिक संपर्कों को और मजबूत करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से चलना होगा, नुकसान होने की आशंका है। आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। अचानक बनने वाली परिस्थितियों की वजह से थोड़ी परेशानी और चिंता हो सकती है। सलाह है कि किसी आकस्मिक घटना पर तुरंत कोई निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ी थकान और सुस्ती महसूस होगी। अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचे। खर्च पर काबू रखें ऑफर के चक्कर में धन अधिक खर्च हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास कार्य भी हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी रिश्ते में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। परंतु खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों को आज दिखावे और आडंबर से बचना चाहिए। आप जितना ही साफ छवि बनाकर चलेंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। परिवार में आर्थिक विषयों को लेकर कुछ कहासुनी और बहस हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी और आपको उसे पूरा करने के लिए कुछ जरूरी काम टालने होंगे। पैसों के मामले में आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, आपस में मतभेद और किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ख्याल रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आज आपको जिद्द करने से बचना चाहिए। इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। रुकी हुई पेमेंट्स आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत की जरूरत है। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)