7 July 2024 Ka Rashifal

21 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि का दिन है। आपको आज कोई लोन ले पाने में सफलता मिलेगी और आपका रुका काम फिर से आरंभ हो जाएगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आपको ससुराल पक्ष के लोगों से हर प्रकार की मदद मिलेगी। रात का वक्‍त परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर चढ़ेगी, जो आपको परेशान करेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण उनके काम लटक सकते हैं। आपको संतान की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आज हर मामले में संभलकर रहने की सलाह है। आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी प्रकार के रोग से पीड़ित हैं तो आज आपको लाभ होगा और आपका कष्ट दूर होगा। सामाजिक कार्यक्रम में कोई बाधा आ सकती है। आपको अकस्मात लाभ होने से दिन शानदार होगा ओर आपके रुके कार्य पूर्ण होने से योजनाएं पटरी पर आएंगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको अत्यधिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घरेलू जीवन में आपको अपने खर्चो को बढ़ाने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तभी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में यदि आप कोई बड़ा बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे भी आप आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा और आपको मानसिक अशांति, खिन्नता और उदासीनता की वजह से परेशानी होगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपका दिन सुधरेगा और आपको राहत मिलेगी। आज आपको ससुराल पक्ष के लोगों से किसी प्रकार की नाराजगी हो सकती है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। आज आपको आंखों में कोई परेशानी हो सकती है। ध्‍यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अध्यात्म के कार्यों के प्रति भी आपकी खूब रुचि रहेगी। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आप किसी निवेश को बिना सोचे समझे करके अपने धन को डुबो सकते हैं। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभकारक है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं और आपको शुभ लाभ होगा। आज खर्च पर नियंत्रण रखें वरना आपको पैसों की कमी हो सकती है। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आगे चलकर आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए अपनी व्यवसाय संबंधित योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और उसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा ना करें। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपको मनमुताबिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन की वसूली कर सकते हैं और आप अपने पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए दिन अच्‍छा है और आज आपको करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर की कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं और आप अपने जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए अपने डेली रूटीन में भी कोई बदलाव करेंगे। आप किसी से मांगकर कोई वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। अविवाहित जातकों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आप अपने परिजनों के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य संपन्‍न होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण अपने प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब जमेगी। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)