21 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
21 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। 21 जनवरी को पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 11 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 21 जनवरी को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उग आए तो भूलकर भी न करें ये काम

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा और आपके लिए सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको लाभ होगा और आप पुराना कर्ज चुका पाने में सफल होंगे। नया कर्ज लेने से बचें। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। नए दोस्त भी बनेंगे। पत्नी से सहयोग मिलेगा। रात मौज-मस्ती में बीतेगी। सरकार की तरफ से सम्मान मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रात में मनोरंजन करेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। सामाजिक कामों में रुकावट आएगी। अचानक धन लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। बेवजह खर्च करने से बचें। अगर पहले से कोई बीमारी है, तो परेशानी बढ़ सकती है। समाज से जुड़े कामों में दिक्कतें आएंगी। अचानक से कुछ पैसा मिल सकता है। इससे धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। शाम से रात तक गाने-बजाने में आपका मन लगेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक परेशानी, उदासी और बेचैनी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है, मीठा बोलें। आंखों की समस्या में सुधार होगा। आज का दिन थोड़ा अच्छा, थोड़ा बुरा रहेगा। मन परेशान, उदास और बेचैन रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। ससुराल वालों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए मीठा बोलें और अपने काम पर ध्यान दें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक मामलों को सुनने में व्यतीत करेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर भरोसा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों का दिन शुभ है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करेंगे। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा रखें। आपके लिए नए काम में निवेश करना शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपके अधिकार और संपत्ति में इजाफा होगा। लोगों की मदद करेंगे। अपने गुरु का सम्मान करें। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से सभी व्यस्त रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों की विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी और आपको धन के मामले में लाभ होगा। दान-पुण्य करने का मन करेगा। धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, पैसों की स्थिति अच्छी होगी। आज आपकी पढ़ाई-लिखाई में तरक्की होगी। दान-पुण्य करने का मन करेगा। धार्मिक कामों में भाग लेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा, पैसों की तंगी नहीं रहेगी। शाम को आप खाने-पीने के मामले में ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन किसी दूर रहे परिजन की मदद से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वाले आज नई-नई चीजें सीखेंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम को पास की यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। आज आप कुछ नया सीखेंगे। सोच-समझकर खर्च करें। नौकर-चाकर सुख देंगे। शाम को कहीं आस-पास जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपने यदि पहले कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

