24 May Ka Rashifal: कैसी रहेगी सेहत..कैसे बढ़ेगा बिजनेस?   

आज 24 मई दिन बुधवार। आज आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से कर्क राशि वाले व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं और वृश्चिक राशि वालों को पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आचार्य वीरेश्वर शास्त्री से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मई का दिन और किन उपायों से आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं। 

Continue Reading

रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में CSK..GT के पास एक मौका और..

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बना ली। चेन्नई ने 15 रन से जीत हासिल की। चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने शानदार वापसी की है। वह पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी में अब टीम पांचवीं बार चैंपियन बनने के लिए 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी।

Continue Reading

LENEVO: 60 हजार का नया लैपटॉप सिर्फ 20 हजार में!

अगर आप लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट कम पड़ रहा है तो ये ख़बर आपके लिए है। Laptop सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका आया है। जी हां आपने सही सुना है। दरअसल Lenovo के Laptop पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Continue Reading

सावधान! फिर आने वाली है कोरोना की जानलेवा लहर

कोरोना पर एक बार फिर डराने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। वो भी उस समय जब पिछले कुछ महीनों से कोरोना के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं। चीन के टॉप एक्‍सपर्ट (रेस्पिरेटरी) झोंग नानशान ने दावा किया है कि जून के अंत तक कोरोना महामारी की लहर आने की आशंका है जिससे प्रति सप्‍ताह 6 करोड़ 50 लाख मामले सामने आ सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि बहुत जल्‍द कोरोना संक्रमण वायरस के XBB वेरिएंट से बचने के लिए 2 नए वैक्‍सीन बाजार में उतारने का लक्ष्‍य है. झोंग ने दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू में सोमवार को 2023 ग्रेटर बे एरिया साइंस फोरम में यह टिप्पणी की.

Continue Reading

ख़त्म होगा ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम का झाम..CM खट्टर का बड़ा ऐलान

अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा से रोजाना गुरुग्राम जाते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। खट्टर के मुताबिक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर से जाम का झाम जल्द ही दूर होगा। या तो इसे पचगांव के नजदीक या द्वारका एक्सप्रेस-वे पर शिफ्ट किया जाएगा या फिर टोल प्लाजा का स्ट्रक्चर हटाकर वहां पर कैमरे इस तरह लगाए जाएंगे कि वाहनों के निकलते ही टोल की वसूली हो जाए। सीएम ने खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटाने के लिए एक बार फिर से नई डेडलाइन तय कर दी है।

Continue Reading