सुपरटेक के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई..करोड़ों की संपत्ति जब्त

रियल एस्टेट ग्रुप सुपरटेक और उनके डायरेक्टर्स के खिलाफ़ ED यानी Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। इस मामले में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई है। ED के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित 25 अचल संपत्तियों और उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में ‘मेरठ मॉल’ को कुर्क करने के लिए मंगलवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था। .इन कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 40.39 करोड़ रुपये है।

Continue Reading

यमुना अथॉरिटी में प्लॉट वो भी EMI पर..गुड न्यूज़

अगर आप नोएडा में घर, दुकान के लिए प्लॉट तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर। क्योंकि कुछ ही दिनों में यमुना अथॉरिटी किस्तों की सुविधा के साथ आवासीय प्लॉट स्कीम लेकर आने वाली है। और स्कीम लाने को लेकर अथॉरिटी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अगले 15-20 दिन में स्कीम लांच करने की तैयारी है। सबसे अहम बात ये कि अब प्लॉट का पेमेंट आप किश्तों में कर सकेंगे।

Continue Reading

सुपरटेक-1 के पड़ोस वाली सोसायटी में जमकर मारपीट

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी हवेलिया वैलेंसिया से है। जहां बिना एंट्री किए प्रवेश करने को लेकर विवाद हो गया।  यह उस समय हुआ जब एक डिलीवरी ब्वॉय बिना अप्रूवल के अंदर जाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई और यह मारपीट में बदल गई।

Continue Reading

दिल्ली के स्कूल में बम..पैरेंट्स में मचा हड़कंप

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल में बम होने का एक ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को करीब सुबह 11 बजे भेजे गए ईमेल में स्कूल के अंदर बम लगाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में स्कूल को खाली करवाया गया। पैरेंट्स को फौरन इसकी जानकारी दी गई। बदहवास पैरेंट्स स्कूल की तरफ दौड़े।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा के 7 बिल्डरों पर लाखों का जुर्माना..सुपरटेक1 का पड़ोसी बिल्डर भी शामिल

नोएडा एक्सटेंशन के बिल्डरों पर मुंहमांगी रकम लेकर फ्लैट बेचने और सुविधाएं ना देने को लेकर बिल्डरों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। प्रदूषण विभाग ने पहली बार ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों के खिलाफ वाटर एक्ट (जल अधिनियम) के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पहले उद्योगों पर वाटर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सात बिल्डरों को वाटर एक्ट की धारा 33ए के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही 80 लाख रुपये के करीब का जुर्माना लगाया है। इनमें वीवीआईपी होम्स, अरिहंत आर्डेन, नोवेल वैली, लकी पाम, बुलंद एलिवेट्स, चेरी काउंटी, एपेक्स गोल्फ एवेन्यू और पंचशील हाइनिश शामिल हैं।

Continue Reading