सावधान ! कहीं आप भी रात में मच्छर मार अगरबत्ती तो नहीं जलाते ?

गर्मी में ज्यादातर लोग मच्छर भगाने के लिए मच्छर मार अगरबत्ती जलाते हैं। लेकिन यही अगरबत्ती 6 लोगों की जान की दुश्मन बन गई। राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

अब ये कंपनी बनाएगी सुपरेटक में बचे हुए फ्लैट !

सुपरटेक के अलग अलग प्रोजेक्ट में घर बुक करवाने वाले 20 हजार से ज्यादा घर खरीदार परेशान हैं। 10 साल बाद भी हजारों लोगों को उनका फ्लैट नहीं मिला है। इनके अलावा हजारों की संख्या में फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री का भी इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर द्वारा पैसा नहीं देने पर प्राधिकरण रजिस्ट्री की अनुमति नहीं दे रहा है।

Continue Reading

आपके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होने दे रहे हैं ये ‘विलेन’!

अगर आपने नोएडा एक्सटेंशन या फिर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कहीं भी फ्लैट लिया है। आपको पजेशन भी मिल गया है लेकिन आपकी फ्लैट की रजिस्ट्री रूकी हुई है तो ये ख़बर ध्यान से पढ़ लीजिए। क्योंकि एक दर्जन से ज्यादा बिल्डर ऐसे हैं जिन पर अथॉरिटी का करोड़ों रुपए बकाया है। जाहिर है जब तक बिल्डर अथॉरिटी को पैसा नहीं चुका देता तब तक आपकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती है।

Continue Reading

सुपरटेक-1 में चौथे स्वीमिंग पुल को लेकर बड़ी ख़बर

गर्मी का मौसम आ गया है। हालांकि बीच-बीच में बारिश की आंखमिचौली जारी है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें आई है ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 से। जो यहां की व्यवस्था की पोल खोल रही है। हल्की सी बारिश में सुपरटेक इकोविलेज-1 का इतना बुरा हाल हो जाएगा शायद ही यहां रहने वाले लोगों ने सोचा होगा।

Continue Reading

सुपरटेक-1 में रामनवमी की धूम..जानिए पूजा का शुभ मुहुर्त

आज चैत्र नवरात्रि का नवमी दिन है और आज के दिन पूरे देश में रामनवमी की धूम है। रामनवमी का पावन पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन मध्याह्न काल (दोपहर के समय) में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था. इसलिए इसी मुहूर्त पर भक्त बड़े ही धूमधाम से राम नवमी की पूजा-अर्चना करते है. आइए आपको बताते है पूजा करने की शुभ मुहूर्त, विधि और पूजन सामाग्री के बारे..

Continue Reading