‘रिपोर्टर बाइक वाली’ एंकर ने इंडिया टीवी छोड़ दी

इंडिया टीवी(India Tv) से एंकर्स के इस्तीफे का सिलसिला लगातार जारी है। ‘रिपोर्टर बाइक वाली’ के नाम से मशहूर एंकर ज्योति मिश्रा(Jyoti Mishra) ने इंडिया टीवी को अलविदा कह दिया है। फिलहाल ज्योति कहां जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Continue Reading

TRP रेटिंग में Times-Now-नवभारत की धमाकेदार एंट्री

30 अप्रैल से 6 मई तक की TRP आ गई है। इस बार की TRP की सबसे खास बात ये कि इसमें टाइम्स नाउ नवभारत चैनल का नाम भी जुड़ गया है। चैनल ने शानदार परफॉर्म करते हुए 5.9% TRP के साथ 7वें नंबर पर जगह बना ली। चैनल की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने शानदार परफॉर्मेंस के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Continue Reading

जल्द लॉन्च होगा न्यूज नेशन बिहार-झारखंड, इनके हाथ में होगी कमान

वरिष्ठ पत्रकार नरेश बिशन ने ज़ी मीडिया(Zee Media) ग्रुप के चैनल ज़ी राजस्थान से इस्तीफा दे दिया है। नरेश बिशन यहां बतौर न्यूज एडिटर चैनल का कामकाज देख रहे थे। नरेश बिशन जल्द ही न्यूज नेशन के नए रीजनल चैनल ‘न्यूज नेशन-बिहार-झारखंड’ की कमान संभालेंगे। नरेश बिशन को यहां सीनियर आउटपुट एडिटर बनाया गया है। नरेश बिशन के जून के पहले हफ्ते में न्यूज नेशन ज्वाइन करने की खबर है।

Continue Reading

ग्रॉसरी की दुनिया में E-Store India का परचम

ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में E-store India जाना पहचाना नाम बन चुका है। कंपनी ने 2017 में अपना पहला ग्रॉसरी स्टोर नोएडा के सेक्टर 116 में खोला था। लेकिन आज पूरे भारत में इनके 700 से ज्यादा स्टोर हैं जो सफलतापूर्वक अपना बिजनेस कर रहे है।  2014 में रजिस्टर्ड हुई कंपनी E-store India ने 2017 से काम करना शुरू कर दिया था। E-store India में तकरीबन सारे ब्रांडेड सामान मौजूद हैं।

Continue Reading

भारतीय मीडिया के साथ लोकतंत्र और अधिक मुखर हुए हैं -ग्लासगो में अनुरंजन झा

इंडियन काउंसिल ऑफ स्कॉटलैंड ने शनिवार को भारतीय मीडिया और राजनीति के बदलते स्वरूप पर चर्चा करने के लिए ग्लासगो में एक रात्रिभोज का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि और वक्ता के तौर पर भारत के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुरंजन झा ने शिरकत की। भारत में वर्तमान दौर में मीडिया की भूमिका और राजनीति पर अपनी बात रखते हुए अनुरंजन झा ने कहा कि नई तकनीक और नए मीडिया के दौर में भारतीय मीडिया और लोकतंत्र दोनों मजबूत हुआ है। 140 करोड़ की आबादी और तमाम भाषाओं और विविधताओं से भरे देश में वर्तमान में मजबूत लीडरशिप है और उसका परिणाम हमें वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में अनुरंजन झा ने कहा कि ये आरोप लगाया जाना आसान है कि भारतीय मीडिया पर बंदिशें हैं, लेकिन अगर आप तक ये खबरें बराबर पहुंच रही हैं कि वहां बंदिशे हैं और उनके विरोध में स्वर मुखर होते रहते हैं तो फिर समझिए कि बंदिशें नहीं है बल्कि ये कुछ सत्ता विरोधी संगठनों की गतिविधियां हो सकती हैं जो इस तरह का माहौल बनाना चाहते हैं।

Continue Reading