20 July Ka Rashifal

20 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

20 July Ka Rashifal में केमद्रुम योग का संयोग बना है।

20 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और दिन आपके लिए महत्वाकांक्षा से भरपूर रहेगा। कोई भी बात संभलकर करें। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है। आपका काम और व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना लें। आपको घर व बाहर लोगों से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपको करियर में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट हो सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया कर सकते हैं और आपको लाभ होगा। आपको अच्‍छे कार्य करने से लाभ होगा और आपको आज कहीं से रुका पैसा मिलने से आपकी पुरानी योजनाएं फिर से आरंभ हो पाएंगी। आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कुछ निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको नौकरी में कोई अच्‍छा ऑफर मिल सकता है और किस्‍मत का साथ भी आपको मिलेगा। जो योजनाएं आपकी चल रही हैं उसमें थोड़ा सावधानी रखें। नौकरी में आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और उनसे जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। आज के लिए सोचे गए संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और कारोबार में अच्‍छी कमाई होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन व्यापार के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों पर पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। इस दौरान आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से भी निजात मिलेगा। आपको बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके सुख में वृद्धि होने के योग हैं। आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्‍त होगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मूल्‍यवान वस्तु चोरी होने से आप परेशान हो सकते हैं। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। साख व सम्मान मे वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी गलती को कार्यक्षेत्र में दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके आपके प्रमोशन पर प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की बातों को भी महत्व देना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को हर मामले में बहुत सावधानी से काम करने की जरूरत है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे और प्रिय लोगों से आपको मदद मिल सकती है। शाम के वक्‍त किसी दूसरे के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय आनंद में बीतेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बनेंगे। व्यवसाय में आप अपनी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको परेशान कर सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई में समस्या बनी रहने के कारण उनके व्यवहार में कुछ बदलाव रहेगा, जिसकी आपको चिंता होगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली रहेगा और आपकी किस्‍मत चमकेगी। किसी महान सफलता से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा और आपको दिन के उत्तरार्द्ध में लाभ होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात का वक्‍त आनंद में बीतेगा। दिन का कुछ हिस्‍सा सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे तो मन प्रसन्‍न रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा ताकि उन्हें कोई मजबूत पद मिल सके। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)