2 September Ka Rashifal

2 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

सोमवार 2 सितंबर को भगवान शिव की कृपा से कर्क और सिंह सहित 5 राशियों के लोगों की किस्‍मत चमकने वाली है। सिद्ध योग में आपका हर कार्य सफल होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। भाग्‍य साथ देगा और आपको तरक्‍की हासिल होगी।

ये भी पढ़ेः Crorepati Tips: घर में पायदान के नीचे रखें ये चीज..घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको करियर में लाभ होगा। आपका दिन आनंद में बीतेगा और बॉस आपसे प्रसन्‍न होंगे। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ आनंद और आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आप अपने काम से अधिकारियों को खुश रखेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है और आपके रुके कार्य संपन्‍न होंगे। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त धन खर्च होने के योग हैं और आपको शुभ कार्य में लाभ होगा। रात में उत्साहवर्धक सामाजिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में संयम बनाए रखें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपके अधिकारी भी शाबाशी देंगे। अपनी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। अधिक भागदौड़ करने की वजह से शाम को आपको थकान लग सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। माता जी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसके लिए कुछ टेस्ट कराने होंगे। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी की किसी मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। ऑफिस में लोगों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। मामा पक्ष से आपको धन धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियां समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपके अधिकारी कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ बोझ डाल सकते हैं। अपने शत्रुओं को आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। 

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में इस जगह रखें कपूर..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धनु राशि (Sagittarius)   ​धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम को दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ शुभ कार्य में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। आप यदि किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो वहां कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर बोले। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं को महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। किसी कारण विवाद बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें। हर काम को संभलकर करें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपके साथी आपको बातों को पूरा महत्व देंगे और आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको राजनीति के कामों में भी बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आप अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।