2 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इन जगहों पर ना बनाएं घर..होगी हमेशा अशांति

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको सुबह से ही हर कार्य में सफलता मिलने से मन में प्रसन्‍नता और सकारात्‍मक भाव रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। इससे आपको गौरव महसूस होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आपको पुत्र पुत्री से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काम अधिक रहने के कारण मेहनत अधिक करनी होगी। जीवनसाथी को करियर में  तरक्की मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवारों के सदस्य में यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और करियर में मनचाही सफलता प्राप्‍त होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपका मन सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत होगा और दूसरे लोगों से आपको मदद मिलेगी। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आपको बंधु बांधवों का  पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप  कोई निर्णय लेने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस को खूब पसंद आएगी। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का मन प्रसन्‍न रहेगा। आपका समय परिवार के लोगों साथ आनंद में बीतेगा। आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आपको सफलता मिल सकती है। किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। भाग दौड़ रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपके काफी काम समय से पूरे नहीं होंगे। नौकरी में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देने के कारण समस्या में आ सकते हैं। आपके बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। आप किसी बात को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर करें तो उसमें लिखा पड़ी अवश्य करें। आप अपने माता-पिता से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में किसी प्रकार के बड़े बदलाव होने से आपको लाभ होगा। कोई भी नया बिजनस आरंभ करने से पहले वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका भी आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम में मनचाही सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके स्वभाव से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ कहासुनी होने के कारण वह आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की किसी गलत बात पर रोक लगानी होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अपने घर के वास्तु दोष को ऐसे दूर करें

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि परिवार के लोगों व मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका काम में देरी हो सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने के योग बन रहे हैं और किस्‍मत आपका साथ देगी। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभव्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न प्राप्‍त होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अपने बिजनेस में किसी बदलाव को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप बाकी दिनों की तुलना में अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। परिवार में आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी आदि का आयोजन हो सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)